फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cleaning not be possible in time

नगर निगम की लापरवाही, समय पर साफ नहीं हो पाएंगे नाले

Tue, 15 Jun 2021 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
cleaning not be possible in time
नगर निगम की लापरवाही, समय पर साफ नहीं हो पाएंगे नाले
विज्ञापन

मेरठ। नगर आयुक्त की ओर से शहर के नालों को साफ करने के लिए दिया गया अल्टीमेटम आज खत्म हो रहा है, लेकिन अभी तक सभी नाले साफ नहीं हो सके हैं। जो नाले साफ हुए हैं, वे भी दोबारा कूड़े से अटने शुरू हो गए हैं। नगर निगम की लापरवाही बारिश में शहर के लोगों को भारी पड़नेे वाली है।
बरसात के मौसम को देखते हुए नगर आयुक्त मनीष बंसल ने सभी नालों को 15 जून तक साफ करने का अल्टीमेटम दिया था। पिछले 20 दिन से नगर निगम के तीनों वाहन डिपो अपने-अपने क्षेत्र के नालों को साफ कराने और निकाली गई सिल्ट को उठाने में लगे हैं। इसके बावजूद सभी नालों पर मशीन या श्रमिक नहीं पहुंच सके हैं। लोगों का कहना है कि जो नाले साफ हुए है वे भी दोबारा कूड़े से अटने शुरू हो गए हैं। बहुत से नालों की निकाली गई सिल्ट भी अभी तक सड़क पर फैलकर लोगों की परेशानी का कारण बनी है।
विज्ञापन

मंगलवार को अल्टीमेटम खत्म हो रहा है। नगर आयुक्त ने 15 जून तक हर हाल में सभी नालों का साफ करने को कहा था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। नगर आयुक्त मनीष बंसल का कहना है कि अधिकतर नालें साफ कर लिए गए हैं। जो बचे है उनकी सफाई चल रही है। जिन नालों में दोबारा कूड़ा अटा है तो उनकी भी सफाई कराई जाएगी। जहां लापरवाही के चलते काम नहीं होगा तो वहां के जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed