फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cleaning inspector suspended for getting dirt

गंदगी देख भड़के नगर आयुक्त, सफाई नायक पर गिराई गाज

Wed, 02 Dec 2020 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Cleaning inspector suspended for getting dirt
मेरठ। मलियाना क्षेत्र में गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षक को निलंबित कर दिया। साथ ही अन्य अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कई साल से अधूरे पड़े नाला का भी जल्द निर्माण कराने की बात कही।
विज्ञापन

नगर आयुक्त मनीष बंसल निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता नीना सिंह, अवर अभियंता अनुज श्रीवास्तव और सफाई निरीक्षक जयद्रथ के साथ सबसे पहले मलियाना रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे। यहां कई साल से अपूर्ण पड़े नाले के बारे में जानकारी ली। यहां से नवीन सब्जी मंडी तक बनने वाले नाले के बारे में बताया गया कि रेलवे इसकी परमिशन नहीं दे रहा है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से बात कराने और नाले को पूरा कराने के निर्देश दिए। यहां से नगर आयुक्त चंद्रलोक कॉलोनी पहुंचे और सफाई का निरीक्षण किया। यहां से गुप्ता कॉलोनी पहुंचे तो सड़क पर गंदगी मिलने पर भड़क गए। क्षेत्र के सफाई नायक हरीश कुमार को मौके पर बुलाकर इस बाबत पूछा गया और सफाई कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर में कर्मचारियों के नाम और फोन नंबर के अलावा पूरी जानकारी नहीं होने और गंदगी के चलते हरीश कुमार को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता नीना सिंह को निर्माण कार्यों के सूचनापट लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष भी नहीं लगाते हाजिरी
मंगलवार को जनता दर्शन के पहले दिन नगर आयुक्त ने जनसामान्य की सुनवाई के साथ ही कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर चेक किए। इसमें काफी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इतना ही नहीं विभागाध्यक्षों की उपस्थिति भी नहीं मिली। नगर आयुक्त ने विभागाध्यक्षों को भी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्तियों की रक्षा के लिए करें तारबंदी
नगर आयुक्त ने शाम को संपत्ति विभाग की बैठक ली। समीक्षा में पाया कि निगम की संपत्तियों पर न केवल अतिक्रमण है, बल्कि इनकी रक्षा के उपाय भी नहीं किए गए हैं। नगर आयुक्त ने बड़ी संपत्तियों को चिह्नित करके उन पर पिलर लगाकर तारबंदी कराने और पेड़ लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने महानगर की सड़कों के साथ ही नगर निगम के बाहर हुए अतिक्रमण को हटाने के भी निर्देश दिए। कहा कि क्षेत्र में दो दिन पहले मुनादी कराई जाए, ताकि लोग खुद ही अतिक्रमण हटा लें। उसके बाद अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed