फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Classes will run at UG from October 1, PG from November 1

यूजी में एक अक्तूबर, पीजी में एक नवंबर से चलेंगी कक्षाएं

Mon, 13 Jul 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Classes will run at UG from October 1, PG from November 1
मेरठ। उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 45 दिन तक ऑनलाइन ही पढ़ाई होगी। चार अगस्त से द्वितीय, तृतीय और पीजी के फाइनल सेमेस्टरों में ऑनलाइन पढ़ाई होगी। यूजी प्रथम वर्ष में एक अक्तूबर तो पीजी प्रथम वर्ष में एक नवंबर से कक्षाएं शुरू होंगी। 13 जुलाई से कैंपस के सभी शिक्षकों को अपने-अपने पाठ्यक्रम से संबंधित ई-कंटेंट को चिह्नित करते हुए वेबसाइट पर अपलोड कराना होगा।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों को यह निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी विवि-कॉलेजों को 13 जुलाई से ई-कंटेंट पोर्टल पर कंटेंट अपलोड करने के लिए कहा है। इसमें शिक्षक अपना वीडियो लेक्चर भी तैयार कर सकते हैं। जिन विवि में रूसा की सहायता से स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए हैं, उनका उपयोग जरूर कर लें। जो कंटेंट तैयार हो उसको विवि ओपन एक्सेस लिंक के साथ ही पाठ्यक्रमवार अपने वेब पोर्टल पर उपलब्ध करा दें, ताकि दूसरे विवि के छात्र भी उसे अपलोड कर सकें।
विज्ञापन

शासन ने कहा है कि सत्र 2020-21 के लिए यूजी प्रथम वर्ष प्रवेश की प्रक्रिया 15 सितंबर 2020 तक पूरी कर ली जाए। प्रथम वर्ष की प्रक्रिया में शामिल छात्रों को छोड़कर अन्य कोर्सों के छात्रों की कक्षाएं चार अगस्त से ऑनलाइन शुरू करा दी जाएं। पाठ्यक्रम के मुताबिक 45 दिन तक ऑनलाइन शिक्षण कराने को कहा गया है। छात्रों को कक्षा में रोटेशन के हिसाब से अलग-अलग ग्रुप बनाकर बुलाया जाए। प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को एक साथ कक्षाओं में नहीं बुलाया जाएगा। सेमेस्टर पाठ्यक्रमों में मिड टर्म परीक्षा का प्रावधान भी करने को कहा गया है। प्रैक्टिकल भी ऑनलाइन कराने को कहा गया है। पीजी प्रथम वर्ष में 31 अक्तूबर तक प्रवेश पूरा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं निर्देश
ई कंटेंट अपलोड कराना शुरू -- 13 जुलाई से
- स्नातक प्रथम वर्ष में 15 सितंबर तक प्रवेश और पोस्ट ग्रेजुएट प्रथम वर्ष में 31 अक्तूबर तक प्रवेश।
- प्रथम वर्ष को छोड़कर अन्य कक्षाओं में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू - 4 अगस्त से
- स्नातक प्रथम वर्ष में पढ़ाई शुरू - 01 अक्तूबर से
- स्नात्तकोतर प्रथम वर्ष में पढ़ाई शुरू - 1 नवंबर से
- मिड टर्म -बैक पेपर कराने संपन्न कराने की अंतिम तिथि - 05 दिसंबर
- स्नात्तकोत्तर प्रथम वर्ष विषम सेमेस्टर परीक्षा की अंतिम तिथि - 15 मार्च 2021
- सत्र 2020-21 की पोस्ट ग्रेजुएट की वार्षिक परीक्षा संपन्न कराने की अंतिम तिथि - 01 मई से 15 जून (2021)
- वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की अंतिम तिथि - 15 जून 2021
- सम सेमेस्टर की पीजी प्रथम वर्ष की परीक्षाओं को कराए जाने की अंतिम तिथि - 30 जून
परीक्षाएं की जाएं रद्द
मूटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा ने कहा है कि अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को कराने के लिए यूजीसी का अड़े रहना छात्रों-शिक्षकों के हित में नहीं है। जल्द से जल्द छात्रों का जनरल प्रमोशन कर नए सत्र को नियमित करें। एक वर्ष तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएं। विवि में स्नातक-स्नातकोत्तर कक्षाओं के पाठ्यक्रम सीबीएसई की तर्ज पर एक वर्ष के लिए 30 फीसदी कम किए जाएं। शिक्षक नेता डॉ. दुष्यंत कुमार ने विवि से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची और कोर्स घटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed