फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clashes between two parties in Laliana, report filed

ललियाना में दो पक्षों में मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 20 May 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Clashes between two parties in Laliana, report filed
किठौर। गांव ललियाना में रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव ललियाना निवासी माजिद पुत्र नईमुद्दीन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे वह कार से शौंदत गांव में रिश्तेदारी में मिलकर घर लौट रहा था। गांव में मारूफ के कोल्हू के पास पहुंचते ही इकराम और उसके बेटों अंजार, समीर, आसिम ने कार के आगे व पीछे बाइक लगाकर उसे रोक लिया और गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। वह जान बचाकर घर पहुंचा तो आरोपियों ने माजिद व उसकी पत्नी शाहनूर की लाठी-डंडों से पिटाई की। पड़ोसियों ने दंपती को बचाया।
उधर, दूसरे पक्ष के इकराम पुत्र वसीयत ने बताया कि गांव में उनके परिवार की सामूहिक चौपाल है। जिसे माजिद कब्जाना चाहता है। इस वजह से माजिद व उसका परिवार इकराम से रंजिश रखते हैं। शुक्रवार शाम इकराम का बेटा समीर काम से जा रहा था। रास्ते में पहले से स्कार्पियो में बैठे नईमुद्दीन, भूरे, अफजाल, छोटे, फारूख, कादिर, सैफ अली ने समीर पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। समीर जान बचाकर खेत में कूदा तो आरोपियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों को आते देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



घर में घुसकर मारपीट का आरोप
किठौर। खंद्रावली निवासी अफजाल पुत्र अलीजान ने रविवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे गांव के ही फिरोज, नबील, उजैफ, मुत्तलिब, मुहम्मद अहमद, फराज, फरहान, जाहिरा लाठी-डंडों, लोहे की रॉड से लैस होकर उसके घर में घुस गए और अफजाल उसकी बेटी हुमेरा, भाभी आसमा के साथ मारपीट की। नबील ने हुमेरा को लोहे की रॉड मारकर सिर फोड़ दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। आरोपी अफजाल और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटी को ले जाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
किठौर। क्षेत्र के कस्बे से एक युवक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पीड़ित पिता ने बताया कि शुक्रवार को वह काम पर गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी व बेटी थीं। पड़ोस की महिला उसके घर पहुंची और बेटी को अपने साथ ले गई। शाम तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि लड़की को कस्बे के ही अनस पुत्र सईद के साथ कार में जाते देखा गया। पीड़ित पिता अनस के घर पहुंचा तो वह घर से गायब मिली और उसका मोबाइल बंद मिला। पीड़ित पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने बताया कि लड़की की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed