फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clash between two groups over selling of firecrackers, heavy stone pelting took place

Meerut News: पटाखे बेचने पर दो पक्षों मेंं संघर्ष, जमकर हुआ पथराव

Thu, 16 Oct 2025 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Clash between two groups over selling of firecrackers, heavy stone pelting took place
सरूरपुर। गांव मैनापूठी में दो पक्षों के बीच संघर्ष के दौरान जमा भीड़। ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी निवासी तरीखत और इरफान पक्ष के बीच पटाखे बेचते समय ग्राहकों को लेकर कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले व जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को भगाकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तरीखत और इरफान के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष गांव में पुलिस से चोरी छिपे प्रतिबंधित पटाखे बेच रहे हैं। बृहस्पतिवार को ग्राहकों को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष हाथ में लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने बवाल करते हुए जमकर एक दूसरे पर पथराव किया। दोनों पक्षों के बीच पथराव को होते देख लोग घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन

संघर्ष के दौरान कई लोग घायल हो गए। साथ ही एक कार व बाइक को उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को भगाकर मामला शांत कराकर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार आशुतोष कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed