फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clash between two groups in Mau Khas; tension prevails.

Meerut News: मऊखास में दो पक्षों में झगड़ा, तनाव बना

Tue, 13 Oct 2026 08:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Clash between two groups in Mau Khas; tension prevails.
पुलिस ने आठ लोग गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव मऊखास में मामूली कहासुनी के बाद गांव का माहौल खराब करने वाले 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला दो अलग-अलग सांप्रदायों से जुड़ा था, जिससे गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार देर रात की है। दिन में गांव के शोभित, अश्वनी, शोएब और आसिफ के बीच एक नाई की दुकान पर बाल कटाने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि देर रात फिर से दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट हुई। वे एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देकर उत्पाद मचा रहे थे। सूचना मिलने पर सीओ किठौर विश्व ज्योति राय और मऊखास चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से शोभित, अश्वनी, शोएब, आसिफ, मुर्सलीन, इंतजार, खालिद और दिलशाद को पकड़ा। जांच में सामने आया कि इनमें से कई आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। सीओ किठौर ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed