फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clash between a woman, other people, and the police over opening the path in front of Metro Plaza.

Meerut News: मेट्रो प्लाजा के सामने रास्ता खोलने को लेकर महिला और लोगों की पुलिस से झड़प

Tue, 11 Aug 2026 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Clash between a woman, other people, and the police over opening the path in front of Metro Plaza.
पुलिस कांवड़ियों के आने का हवाला देते हुए रास्ता बंद रखने पर अड़ी रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेट्रो प्लाजा के सामने रास्ता खोलने को लेकर महिला और लोगों की पुलिस से झड़प हो गई। काफी देर तक ब्रह्मपुरी पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक होती रही। पुलिस ने रास्ता नहीं खोलने दिया, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। कांवड़ यात्रा के चलते कई रास्ते बंद किए हुए है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो प्लाजा के सामने भूमिया पुल जाने वाले रास्ते पर महिला और अन्य लोग एकत्र हो गए और बैरिकेडिंग हटानी शुरू कर दी। इस दौरान ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस पहुंच गई और बैरिकेडिंग नहीं हटाने दी। जिसको लेकर काफी देर तक पुलिस से विवाद होता रहा। पुलिस ने दोपहर बाद बैरिकेडिंग खोलने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही मामला शांत हुआ। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि बैरिकेडिंग हटाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसको समझाकर शांत करा दिया गया।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed