Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Claims to keep buses, autos, tempos closed on 17th, appeals for cooperation

Meerut News: हाईकोर्ट बेंच के लिए महानगर होने लगा लामबंद

Thu, 11 Dec 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Claims to keep buses, autos, tempos closed on 17th, appeals for cooperation
17 दिसंबर को हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर बंद के समर्थन करते  शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व
मेरठ। हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 दिसंबर को प्रस्तावित बंद को सफल बनाने के लिए बुधवार को संयुक्त आम सभा का आयोजन हुआ। सभा में मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित बैठक में विभिन्न राजनीतिक, गैर-राजनीतिक, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की गई। दावा किया कि सभी ने आंदोलन के लिए समर्थन दिया है। मेरठ बंद के दौरान बस, ऑटो, टेम्पो आदि सभी प्रकार के सार्वजनिक और निजी परिवहन सेवाओं का संचालन पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ बार एसोसिएशन के पंडित नानकचंद सभागार में हुई सभा की अध्यक्षता मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा और संचालन महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा ने किया। बैठक में मेरठ बंद करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इस बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार करने पर गहन विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने मेरठ के विभिन्न राजनीतिक दलों, गैर-राजनीतिक संगठनों, व्यापारिक समुदाय और आम जनता से सहयोग का आह्वान किया। निर्णय लिया गया कि सभी दलों और संगठनों के समर्थन से बंद का सफल बनाएंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि 15 दिसंबर को दोनों बार एसोसिएशन की एक संयुक्त आम सभा फिर से होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
बैठक में मेरठ बार एसोसिएशन के एमपी शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, कुंवर पाल शर्मा, अनिल जंगाला, अमित दीक्षित, अब्दुल जब्बार, सतीश बनत आदि अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

17 दिसंबर को हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर बंद के समर्थन करते  शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व

17 दिसंबर को हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर बंद के समर्थन करते  शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व

17 दिसंबर को हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर बंद के समर्थन करते  शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व

17 दिसंबर को हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर बंद के समर्थन करते  शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व

17 दिसंबर को हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर बंद के समर्थन करते  शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व

17 दिसंबर को हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर बंद के समर्थन करते  शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed