फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Claims of the CM Yogi failed, Akhilesh Yadav saw this picture and questioned the government

CM योगी के दावे हुए फेल, ये तस्वीर देख अखिलेश यादव ने किया सरकार से सवाल

Mon, 19 Mar 2018 11:21 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 19 Mar 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
Claims of the CM Yogi failed, Akhilesh Yadav saw this picture and questioned the government
जिला अस्पताल में भाई को इलाज के लिए रेहड़ी से ले जाती बहन - फोटो : अमर उजाला

योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सीएम बनने के बाद गरीबों के लिए लाख दावे किए, लेकिन क्या वह जमीनी स्तर पर पूरे हो रहे। इसका अंदाजा आप इसी तस्वीर से लगा सकते हैं।

विज्ञापन


वहीं एक चैनल की डिबेट में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी इसको लेकर सरकार से सवाल किया। अखिलेश यादव ने कहा कि अखबारों की खबर को हम सूचना मानते थे और कहीं भी अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही होने पर कार्रवाई करते थे। साथ ही कहा कि एक योगी जी हैं जो किसी के सूचना बताने से भी गुस्सा होते हैं। इस दौरान अखिलेश यादव ने अमर उजाला में छपी एक तस्वीर का जिक्र करते हुए कहा कि क्या ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए? जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन


दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद का है। सरकार की ओर से आम लोगों को राहत देने के लिए चलाई 108 एंबुलेंस सेवा होने के बाद भी आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला जिला अस्पताल में उस समय सामने आया जब एंबुलेंस के अभाव में मरीज को पत्नी और बहन रेहड़ी पर अस्पताल लाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई बस्ती मुगलपुरा बागपत निवासी गुलफाम पुत्र नूर हसन बीमार है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को उसकी हालत खराब हो गई। पत्नी रुखसार ने 108 एंबुलेंस को कई बार कॉल की, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। एंबुलेंस न आने पर पत्नी रुखसार और बहन शहजादी मरीज को रेहड़ी पर डालकर जिला अस्पताल ले गए। रेहड़ी को बहन ने चलाया और पत्नी ने पीछे से धक्का लगाया। उन्हें देखकर हर कोई एंबुलेंस सेवा को दोषी ठहरा रहे है।

पढ़ें : देखिए- यूपी पुलिस की शर्मनाक तस्वीर, क्या ऐसे होगी लोगों की सुरक्षा?

पत्नी ने बताया कि गुलफान काफी दिनों से बीमार है। एक माह से उसकी हालत ज्यादा खराब होने के कारण जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में उसे भर्ती भी नहीं किया जा रहा है। उसके दो बच्चे हैं। वह रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है, लेकिन अब काम भी बंद पड़ा है। परिवार आर्थिक तंगी झेल रहा है। उन्होंने एंबुलेंस को कई बार फोन किए, लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद उन्हें रेहड़ी पर उसे अस्पताल लाना पड़ा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed