{"_id":"5fe649888ebc3e3c933766a6","slug":"claim-to-recover-robbery-from-the-accused-kithor-news-mrt5174181146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी से डकैती का सामान बरामद करने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी से डकैती का सामान बरामद करने का दावा
विज्ञापन

खरखौदा। छह माह पहले गांव कैली में तीन घरों को डकैतों ने अपना निशाना बनाया था। जिसके बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को जेल भेजा था। वहीं, मामले के एक आरोपी ने हापुड़ के एक थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसे पुलिस ने शुक्रवार को गाजियाबाद जेल से दस घंटे की रिमांड पर लेकर खरखौदा पहुंची। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक तमंचा व डकैती में गया सामान भी बरामद करने का दावा किया है।
करीब छह माह पहले 14 जून को गांव कैली में गांव के बाहर बने तीन मकानों को अपना निशाना बनाते हुए एक-एक कर तीनों परिवारों को बंधक बनाकर लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर व रकम लूट ली थी। मामले में पीड़ित योगेश शर्मा ने डकैती का मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें पुलिस ने फुरकत, नजाकत, शाकर निवासी गण तोडी थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद व जफरयाब निवासी उलधन सभी को गिरफ्तार कर डकैती में गया सामान भी बरामद कर मामले का खुलासा करते हुए जेल भेज दिया था। वहीं, तोडी निवासी मुजाहिद पुत्र ताहिर फरार चल रहा था। जहां बाद में मुजाहिद ने हापुड़ के थाना हाफिजपुर में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने तमंचा रखने के मामले में थाना पर एक मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। संवाद