फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Claim: Leopard spotted in Cantt and Incholi area

दावा : कैंट और इंचौली क्षेत्र में दिखा तेंदुआ

Tue, 06 Jan 2026 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Claim: Leopard spotted in Cantt and Incholi area
मेरठ कैंट में दिखा तेंदुआ | स्रोत वीडियो
कैंट और इंचौली क्षेत्र में सोमवार को लोगों ने तेंदुए के होने का दावा किया। कैंट क्षेत्र में नील गाय का एक बछड़ा घायल हालत में मिला जिसे तेंदुए के हमले से घायल बताया गया। हालांकि वन विभाग की टीम ने इन क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद वहां तेंदुआ होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

रुड़की रोड पर सोमवार को तेंदुआ देखे जाने की सूचना से इलाके में खलबली मच गई। गांधी बाग से मोदीपुरम जाने वाली रोड पर तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही राहगीरों, छात्रों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। इसी दौरान कैंट क्षेत्र में एक घायल जानवर (नील गाय का बछड़ा) मिला। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उसे तेंदुए ने ही घायल किया है। सूचना पर वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम मौके से निशान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की। जिला वन अधिकारी वंदना फोगाट ने बताया कि मौके से जो निशान मिले हैं वह तेंदुए के नहीं हैं। इसके अलावा घायल जानवर पर मिले निशान कुत्तों (डॉग बाइट) के हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, इंचौली थाना क्षेत्र के सांधन गांव में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेतों के पास तेंदुआ देखे जाने का दावा किया जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही हस्तिनापुर वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने गांव के आसपास खेतों, पगडंडियों और संभावित मार्गों पर गहन जांच की लेकिन काफी तलाश के बावजूद तेंदुए के पदचिह्न या अन्य कोई ठोस सबूत नहीं मिल सके। वन क्षेत्राधिकारी हस्तिनापुर खुशबू उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो पाई है, फिर भी एहतियात के तौर पर इलाके पर नजर रखी जा रही है। जंगलों और गन्ने के खेतों में लगातार निगरानी की जाएगी। ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।


जागरूक किया
वन विभाग की टीम ने दोनों जगह शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को तेंदुए से संबंधित आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि वे रात के समय अकेले खेतों की ओर न जाएं, बच्चों को बाहर अकेले न छोड़ें और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधकर रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जंगली जानवर के दिखने पर तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed