फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   city will be clean with 67 cr budget

67 करोड़ की लागत से शहर होगा स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त

Thu, 03 Jun 2021 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
city will be clean with 67 cr budget
67 करोड़ से शहर होगा स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त
विज्ञापन

मेरठ। 15वें वित्त आयोग की बैठक में शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 67 करोड़ रुपये के कार्यों को महापौर की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने मंजूरी दे दी है। 39 करोड़ रुपये से सड़कों को चकाचक और ग्रीन बेल्ट के माध्यम से शहर को प्रदूषण मुक्त किया जाएगा, वहीं 25 करोड़ से कूड़ा प्रबंधन योजना को अमली जामा पहनाया जाएगा।
बुधवार को एनआईसी में महापौर सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में बनी मंडलीय कमेटी ने दोनों योजनाओं पर विचार कर वायु गुणवत्ता सुधार और कूड़ा प्रबंधन योजना को मंजूरी दी है। तीन करोड़ रुपये की लागत से नालों का विकास किया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि जल्द ही टेंडर जारी कर काम शुरू करा दिया जाएगा। इससे पहले 15वें वित्त आयोग से वायु गुणवत्ता सुधार और कूड़ा प्रबंधन योजना के लिए कुल 144 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 72 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

---
वायु गुणवत्ता सुधार योजना में ये होंगे कार्य
- कमिश्नरी आवास चौराहे से जेल चुंगी तक मुख्य डिवाइडर, साइड पटरी पर सीसी इंटरलॉकिंग टाइल्स, डिवाइडर की मरम्मत और ग्रीन बेल्ट का निर्माण
- रोहटा रोड के दोनों ओर कच्ची साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स
- पल्लवपुरम फेस वन की डिवाइडर रोड और सर्विस रोड का सुधार
- वार्ड 32 में सिविल लाइन सूरी नर्सिंग होम से शर्मा नगर बिजलीघर, गोल मार्केट होते हुए मूर्ती नर्सिंग होम चौराहे तक की रोड का हॉटमिक्स के जरिये सुधार
- वार्ड 28 उद्योगपुरम औद्योगिक क्षेत्र में एक्यूरेट ग्लास से स्टैग इंडस्ट्रीज होते हुए इंडियन क्रॉम तक नाली, साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग और सड़क निर्माण
- दिल्ली रोड पर मोहकमपुर औद्योगिक क्षेत्र फेस वन मोहकमपुर एंकलेव में तिरुपति होटल से पावर स्टेशन से महेश वाटिका, पंचवटी प्रयोगशाला तक नाली, डैंस की सड़कों का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहकमपुर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इलेक्ट्रो इंजीनियर्स से शंकर डोरी तक सहायक गलियों में नाली, साइड पटरी और सड़क का निर्माण
- गांधी आश्रम चौराहे से विक्टोरिया पार्क तक सड़क निर्माण
- लिसाडी रोड पर नूर नगर चौराहे से अंजुम पैलेस तक सड़क पर डैंस व साइड पटरी निर्माण
- श्याम नगर मुख्य मार्ग का दिलशाद गार्डन तक निर्माण
- गंगानगर मुख्य डिवाइडर रोड पर साइड पटरी का सीसी टाइल्स, डिवाइडर मरम्मत और ग्रीन बेल्ट का निर्माण
- एल ब्लाक तिराहे से एमसीसी अस्पताल होते हुए पीएसी तक 660 मीटर लंबी ग्रीन बेल्ट
- तेजगढ़ी से एल ब्लाक तिराहा रोड पर शिव मंदिर से एल ब्लाक तक 1900 मीटर ग्रीन बेल्ट का निर्माण
- फतेहउल्लापुर मुख्य मार्ग पर लक्खीपुरा गली नंबर 26 से शिव मंदिर तक सड़क निर्माण
- कंकरखेडा मार्शल पिच से कासमपुर शराब फैक्ट्री तक सड़क व पटरी सुधार
कूड़ा प्रबंधन योजना में होने वाले कार्य
- 70 फीसदी घरों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन लक्ष्य
- लोहिया नगर कूड़ा निस्तारण प्लांट का संचालन एवं रख-रखाव
- गांवडी कूड़ा निस्तारण प्लांट का संचालन एवं रख-रखाव
- श्रेडर मशीन, बेलिंग मशीन, 125 केवीए जनरेटर खरीद
- लोहियानगर प्लांट पर विद्युत आपूर्ति हेतु ट्रांसफार्मर स्थापना
- 10 छोटी पॉकलेन मशीन, 20 ट्रैक्टर, 3 डंपर, 3 बैक-हो-लोडर, 10 आरसी डस्टबिन की खरीद
ये बोले नगर आयुक्त...
15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्रस्तावित 39 करोड़ रुपये के वायु गुणवत्ता सुधार और 25 करोड़ रुपये के कूड़ा प्रबंधन योजना पर समिति ने मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही इन कार्यों के टेंडर जारी किए जाएंगे। दोनों कार्यों के पूरा होने पर शहर स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त हो जाएगा।

मनीष बंसल, नगर आयुक्त नगर निगग मेरठ
---
ये बोली महापौर....
वायु गुणवत्ता सुधार और कूड़ा प्रबंधन योजना को मंजूरी मिलने के बाद शहर का बेहतर तरीके से विकास हो सकेगा। शहर की सड़क और साइड पटरी निर्माण से धूल कम उड़ेगी और ग्रीन बेल्ट से प्रदूषण कम होगा। कूड़ा प्रबंधन योजना से शहर कचरा मुक्त होगा।
सुनीता वर्मा, महापौर नगर निगम मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed