फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   city traffic system change mega plan

शहर का ट्रैफिक सिस्टम बदल देगा मेगा प्लान, जारी होगा रूट नंबर

Fri, 09 Jun 2017 12:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Jun 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
city traffic system change mega plan
फाइल फोटो
शहर को जाम से मुक्त करने के लिए पुलिस-प्रशासन एक सप्ताह में मेगा प्लान लागू करने जा रहा है। इसमें मुख्य मार्गों को तीन ट्रैफिक जोन में बांटा गया है, जहां सिविल और ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था सुधारेगी। वहीं, सिटी बस, टेंपो और ई-रिक्शा के रूट फिक्स किए गए हैं, जिन्हें आरटीओ से रूट नंबर जारी होगा। सड़कों पर केवल रजिस्टर्ड वाहन ही चलेंगे। ट्रैफिक सिस्टम पर निगाह रखने के लिए एमडीए, नगर निगम और आरटीओ के नोडल प्रभारी बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


यूं बनी योजना
शहर रोजाना जाम से जूझ रहा है। इससे कमिश्नर, एडीजी जोन, आईजी, डीएम और एसएसपी के अलावा सभी प्रमुख विभाग वाकिफ हो चुके हैं। ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए कमिश्नर और एडीजी जोन गंभीर हैं। बुधवार को कमिश्नरी सभागार में हुई बैठक में आला पुलिस और प्रशासनिक अफसर नए ट्रैफिक प्लान पर मुहर लगा चुके हैं। जिसे एक सप्ताह में लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


ये बने ट्रैफिक जोन

01 : बेगमपुल-दिल्ली रोड
एसएसपी जे. रविंदर गौड़ के अनुसार इस प्रथम जोन में बेगमपुल से दिल्ली रोड का रूट रहेगा। बेगमपुल, घंटाघर और बागपत अड्डा चौराहे पर पर्याप्त पुलिस फोर्स लगेगी। इस रूट के सभी प्वाइंटों पर पुलिसकर्मी अलर्ट रहेंगे, ताकि किसी भी हालत में जाम न लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


02 : बेगमपुल-हापुड़ अड्डा
बेगमपुल से हापुड़ अड्डा होते हुए मेडिकल कॉलेज के इस ट्रैफिक जोन में हापुड़ अड्डा चौराहे पर फोर्स लगेगी। अन्य प्वाइंटों पर थाना पुलिस को जिम्मेदारी दी जाएगी। 

03: वेस्टर्न कचहरी-दिल्ली रोड
वेस्टर्न कचहरी रोड, बच्चा पार्क, खैरनगर और घंटाघर से होते हुए दिल्ली रोड तक इस तीसरे जोन में ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस को तैनात किया जाएगा।

ये चौराहे सुधरेंगे
एसपी ट्रैफिक संजीव कुमार वाजपेयी के मुताबिक बेगमपुल और हापुड़ अड्डे चौराहे का चौड़ीकरण होगा। यहां लाल बत्ती के साथ जेब्रा लाइन बनेगी। ट्रैफिक पुलिस जेब्रा लाइन क्रॉस करने वाले वाहनों का फोटो चालान काटेगी। इस व्यवस्था में पुलिस का साथ एमडीए और नगर निगम भी देगा।

एमडीए देगा क्रेन
एमडीए से ट्रैफिक पुलिस को क्रेन मिलेगी। सड़क के बीचोबीच गाड़ी खराब होने या एक्सीडेंट होने पर क्रेन की सहायता से वाहन तुरंत हटाए जाएंगे। 

नो टेंपो जोन में चलेंगी ई-रिक्शा
अवैध वाहनों पर प्रतिबंध लगेगा। रजिस्टर्ड टेंपो और ई-रिक्शा ही सड़कों पर चलेंगे। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार शहर में करीब दो हजार टेंपो और 10 हजार ई-रिक्शा दौड़ रही हैं, जबकि इनमें सिर्फ 150 टेंपो और 450 ई-रिक्शा ही रजिस्टर्ड हैं। ये अवैध वाहन बंद होंगे और रजिस्टर्ड वाहनों के रूट निर्धारित होंगे। बेगमपुल से मेडिकल कॉलेज तक नो टेंपो जोन में ई-रिक्शा चलेंगी। बेगमपुल से दिल्ली रोड, मवाना रोड और शहर में अंदर टेंपो चलेंगे। 


जारी होंगे रूट नंबर 
आरटीओ टेंपो और ई-रिक्शा को रूट नंबर जारी करेगा। रूट से अलग चलने वाले टेंपो और ई-रिक्शा सीज होंगे। आरटीओ, एमडीए और नगर निगम के नोडल अधिकारी इन टेंपो और ई-रिक्शा के रूटों की जांच करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed