फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   City people are avoiding going to shopping malls

शॉपिंग मॉल जाने से परहेज कर रहे शहर के लोग

Thu, 12 Nov 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
City people are avoiding going to shopping malls
शॉपिंग मॉल जाने से परहेज कर रहे शहर के लोग
विज्ञापन

मेरठ। पंच महोत्सव धनतेरस से आरंभ हो जाएगा। इसके बावजूद शॉपिंग मॉल में ग्राहकों का आना शुरू नहीं हुआ है। बिग बाजार जैसी कंज्यूमर गुड्स चेन समय सीमा के बाद खराब हो जाने वाले सामान स्टोर में रखने से परहेज कर रहे हैं। कपड़ों का नया स्टॉक आ गया परंतु इस बार ऑफर नहीं दिए जा रहे हैं। यहां इक्का-दुक्का रेस्टोरेंट संचालित हैं। दीपावली पर मॉल में नई फिल्म भी नहीं आ रही है।
पंच महोत्सव के दौरान शहर के विभिन्न मॉल के साथ शॉप्रिक्स में भी नजारा कुछ अलग होता था। यहां पैर रखने की जगह नहीं होती थी। इस बार बिल्कुल उलट है। यही हाल पीवीएस और मिलांज मॉल का है। कोरोना के खौफ से मॉल अभी तक उबर नहीं पाए हैं। शहर के ज्यादातर लोग इनमें जाने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिग बाजार के एचआर और एडमिन हेड संदीप ने बताया कि कंपनी की पॉलिसी में कुछ परिवर्तन हुआ है। जिसके चलते मॉल में अभी खराब होने वाला सामान नहीं रखा जा रहा है। मिल्क प्रोडक्ट, स्वीट आदि भी डिस्प्ले में नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कई मॉल में फूड कोर्ट और रेस्टोरेंट पूरी तरह चालू नहीं हुए हैं। शहर सबसे बडे़ शॉप्रिक्स माल में एक-दो रेस्टोरेंट ही संचालित हैं। नई फिल्म नहीं आने से लोग इन रेस्टोरेंट नहीं पहुंच रहे हैं।
गारमेेंट्स चेन कौब के डीलर अनुभव ने बताया कि हमारे यहां हर हफ्ते नया स्टॉक आ रहा है। मॉल में सभी चीजें आपस में जुड़ी रहती हैं। ग्राहक यहां पिकनिक मनाने के मिजाज से आता है। मूवी देखता है और खाना खाता है। साथ में शॉपिंग भी करता है। चेन टूट जाने से व्यवस्था बदल जाती है।
शॉप्रिक्स मॉल में बर्गर किंग के मैनेजर अर्पित गोयल ने बताया कि इस समय लोग बच्चों को घर से बाहर ले जाने से परहेज कर रहे हैं। कारोबार 60 फीसदी तक प्रभावित हुआ है। अब धीरे-धीरे बाजार रफ्तार पकड़ रहा है।

शॉपिक्स में वेव मल्टी प्लेक्स के मैनेजर संजीव ने बताया कि धनतेरस से मॉल में बहार आने की संभावना है। कल नई मूवी का फाइनल हो सकता है। ऐसे में लोग दीपावली पर मॉल में नई मूवी देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed