फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   City Magistrate and police raided in factory in Meerut and four accused arrested with fake regulator

UP: कारखाने पर छापा, बनाए जा रहे थे नकली रेगूलेटर, मौके से मालिक और तीन कारीगर गिरफ्तार

Mon, 23 Oct 2023 05:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Oct 2023 05:52 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में सिटी मजिस्ट्रेट व लिसाड़ीगेट पुलिस ने कारखाने पर छापामारी की। टीम ने मौके से मालिक और तीन कारीगरों को गिरफ्तार किया। बताया गया कि कारखाने में नकली रेगूलेटर बनाए जा रहे थे।

विज्ञापन
City Magistrate and police raided in factory in Meerut and four accused arrested with fake regulator
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सोमवार दोपहर करीब दो बजे सिटी मजिस्ट्रेट व लिसाड़ीगेट पुलिस ने एक कारखाने पर छापामारी की। लिसालीगेट थाना क्षेत्र के कांच का पुल बुनकर नगर गली नंबर-1 में शादाब के मकान में नकली रेगुलेटर तैयार किया जा रहे थे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली रेगुलेटर बरामद किए हैं। 

विज्ञापन

 
इस दौरान टीम ने कारखाने के मालिक शादाब व अन्य तीन कारीगर अरशद, अमन, जावेद को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस चारों को थाने ले आई। वहीं, छापामारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ सोमवार को शादाब के कारखाने पर छापामारी की। इस दौरान भारी मात्रा में रेगुलेटर बने व अध बने हुए बरामद किए। पुलिस को कई बैंक की पासबुक व रजिस्टरों में लेखा-जोखा मिला है। इस मामले में जीएसटी विभाग, नापतोल और हाइडल विभाग को जांच के लिए बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया

विज्ञापन

उधर, सीओ अमित कुमार राय का कहना है कि अवैध रूप से कारखाना चलाया जा रहा था। नामचीन कंपनियों के नाम से रेगुलेटर तैयार कर दूसरे जनपद व शहर के दुकानदारों को बेचे जा रहे थे, उनकी भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed