फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   City hopes to get Gangajal from October 28

शहर को 28 अक्तूबर से गंगाजल मिलने की उम्मीद

Wed, 26 Oct 2022 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
City hopes to get Gangajal from October 28
मेरठ। शहर को 28 अक्तूबर से गंगाजल मिलने की उम्मीद है। सिंचाई विभाग भले ही रविवार की मध्य रात्रि को हरिद्वार से गंगनहर में पानी छोड़ने का दावा कर रहा हो, लेकिन सच्चाई यह है कि मंगलवार शाम तक गंगनहर में भोले की झाल तक भी पानी नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

चार अक्तूबर की माध्यरात्रि को हरिद्वार से गंगनहर को बंद कर दिया था। उस समय सिंचाई विभाग ने 24-25 अक्तूबर की मध्य रात्रि से गंगनहर को चालू करने की बात कही थी। इस बीच सभी नहरों की सफाई का भी दावा किया गया था। नहरों की सफाई पर भी इस बार औपचारिकता पूरी की गई है। उधर समय पर जनता को भी पीने का पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। मंगलवार को नगर निगम कलकल विभाग के सहायक अभियंता दुष्यंत कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग ने अब 27 अक्तूबर को भोले की झाल पर पानी पहुंचने की जानकारी दी है। भोले की झाल से शहर तक पहुंचने वाली पाइप लाइन की धुलाई भी 12 घंटे तक होगी। शर्मा स्मारक और थापर नगर में लगे पानी के वॉल खोल दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed