Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   city four important news

Meerut News: शहर की चार महत्वपूर्ण न्यूज...

Tue, 17 Nov 2026 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
city four important news
मैदा मोहल्ले में धूमधाम से निकली कार्तिक मास की प्रभातफेरी
विज्ञापन

मेरठ। श्री रामा संकीर्तन मंदिर ट्रस्ट की ओर से निकाली जा रही 13 दिवसीय कार्तिक मास की प्रभातफेरी का मैदा मोहल्ले में श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। ट्रस्टी सुभाष गुप्ता और पूर्व मंत्री चंद्रकांता ने प्रभातफेरी का स्वागत किया। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु तैयारियों में जुट गए और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वहीं श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पंडित अंबुज मिश्रा ने सृष्टि वर्णन और हिरण्याक्ष व हिरण्यकश्यप की कथा सुनाई। उन्होंने भगवान विष्णु के वराह अवतार और हिरण्याक्ष वध का प्रसंग सुनाया। ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने बताया कि धार्मिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजन किए जा रहे हैं। बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्म की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। राजेश शर्मा और नवीना छाबड़ा मौजूद रहे।

.......
.....
मंदिर महादेव में श्रद्धा के साथ मनाई गोपाष्टमी
मेरठ। कंकरखेड़ा मंदिर महादेव में गोपाष्टमी पर गो पूजन हुआ। मुख्य यजमान संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने परिवार सहित विधि विधान से गो माता के चरण पखारे, तिलक लगाया और पुष्पमाला पहनाकर गुड़ के लड्डुओं का भोग लगाया। इसके बाद आरती कर आशीर्वाद लिया। पंडित संजय त्रिपाठी ने गोपाष्टमी की कथा सुनाते हुए पर्व का धार्मिक महत्व बताया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गो पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान शान्तनु त्रिपाठी, रमा पुंडीर, बालेश गर्ग, सुमन सिंघल, उमा सरीन, आशा मित्तल, बाला और राजेश कुमार सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed