{"_id":"574600a94f1c1bd53c690c5b","slug":"city-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी बस की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी बस की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
सिटी बस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहपीर गेट पर सिटी बस की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। तारापुरी की रंगाई वाली गली निवासी इमरान (23) पुत्र मौ. अहमद बुधवार सुबह शाहपीर गेट पर दवाई लेने गया था। उसके साथ उसका एक रिश्तेदार भी था। करीब 11 बजे वह हाशिमपुरा के सामने गुलमर्ग रोड पार कर रहा था।
तभी वहां से गुजर रही एक अनियंत्रित सिटी बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इमरान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। बस चालक यात्रियों से भरी बस छोड़कर फरार हो गया। लोग इमरान को उठाकर पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर इमरान के परिजन मौके पर पहुंचे। चीख-पुकार मच गई। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सिटी बस को कब्जे में लिया। एसओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इमरान के पिता ड्राइवरी करते हैं। जबकि उसके भाई टेलर हैं। इमरान परिवार में सबसे बड़ा बेटा था। एक महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।