फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Circumstances in Khajuri, tension conditions

खजूरी में प्रधानी रंजिश में तनाव के हालात

Fri, 15 Jan 2021 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Circumstances in Khajuri, tension conditions
मेरठ। परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर गुटबाजी चल रही है। यहां कभी कोई भी बड़ी घटना हो सकती है। गुटबाजी के चलते गांव में तनाव के हालात बने हुए हैं। पुलिस भी गुटबाजी में पार्टी बन रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नदीम और साजिद पक्ष के लोगों में प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। दोनों ही पक्षों के खिलाफ परीक्षितगढ़ थाने में कई मुकदमा दर्ज है। हथियार लहराने और गुंडागर्दी के फोटो और वीडियो एक दूसरे के बनाते हैं और फिर उनको वायरल करते हैं। इसकी जानकारी पुलिस को भी है, बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। आरोप लग रही है कि खजूरी गांव की गुटबाजी में थाना पुलिस पार्टी बन जाती है।
विज्ञापन

बुधवार नदीम व साजिद पक्ष के लोग अलग-अलग एसएसपी ऑफिस पर पहुंचे और दोनों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर शिकायती पत्र दिया। नदीम पक्ष का कहना कि बुधवार रात परीक्षितगढ़ थाना पुलिस उनके घर पर दबिश देने गई। दबिश के दौरान परिजनों से पुलिस ने बदसलूकी की। जबकि साजिद पक्ष पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बताया जा रहा कि 11 जनवरी को मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस ने इस मामले में भी एकतरफा कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकंजा कसा जाएगा
दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पर ही कड़ी कार्रवाई होगी। प्रधानी चुनाव से पहले दोनों पर शिकंजा कसा जाएगा। परीक्षितगढ़ पुलिस को निर्देश दिए हैं कि जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करें। -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed