फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Christmas Day: Christmas celebrations everywhere, churches bathed in colorful lights, special prayers

Christmas Day: हर तरफ क्रिसमस की धूम, रंग-बिरंगी रोशनी में नहाए चर्च, विशेष प्रार्थनाओं का दाैर जारी

Wed, 25 Dec 2024 12:02 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 25 Dec 2024 12:02 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। विभिन्न जिलों में स्थित चर्चों में विशेष प्रार्थनाओं का दाैर जारी है।

विज्ञापन
Christmas Day: Christmas celebrations everywhere, churches bathed in colorful lights, special prayers
सरधना चर्च। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ शहर के सभी चर्च में सोमवार अर्द्धरात्रि को बारह बजे यीशु के जन्म के गीत गूंज उठे। 34 चर्च में एक साथ एक ही समय पर आयोजन हुए। यीशु मसीह के जन्म पर प्रार्थना सभाएं हुईं।
विज्ञापन

Christmas Day: Christmas celebrations everywhere, churches bathed in colorful lights, special prayers
चर्च में हुई प्रार्थना - फोटो : अमर उजाला

फादर, रैव्ह. और ब्रदर्स ने यीशु के आगमन की शुभकामनाएं देते हुए संदेश सुनाया। चर्च की क्वायर्स द्वारा कैरल गाए गए। कैंडल जलाकर और केक काटकर यीशु मसीह के आगमन की खुशियां मनाई। इसी तरह बागपत, शामली, बिजनौर, सहारनपुर में भी क्रिसमस के मौके पर चर्च में विशेष प्रार्थनाओं का दौर जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Christmas Day: Christmas celebrations everywhere, churches bathed in colorful lights, special prayers
चर्च में प्रार्थनाएं - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में मंगलवार सुबह से ही क्रिसमस की तैयारियां शुरू गईं। रात्रि 11 बजे से मध्य रात्रि 12 बजे तक क्रिसमस ईव की आराधना हुई। आराधना का संचालन फादर पारितोष नाएल ने किया। रीडर पीटर एम सिंह और जेरिल के सिंह ने बाइबल का पाठ पढ़ा।

विज्ञापन

Christmas Day: Christmas celebrations everywhere, churches bathed in colorful lights, special prayers
सरधना चर्च। - फोटो : अमर उजाला

आराधना में शहर के सभी ईसाई समाज के लोग मौजूद रहे। फादर पारितोष नोएल ने बताया कि किस प्रकार हम क्रिसमस के नजदीक रहकर भी उसे ठीक प्रकार ग्रहण नहीं कर पाते हैं। सेंट जोंस चर्च में रविवार सुबह 11 बजे आराधना की जाएगी। रैव्ह. रिनवी नाएल ने बताया कि इस चर्च की स्थापना 203 वर्ष पूर्व हुई। 

Christmas Day: Christmas celebrations everywhere, churches bathed in colorful lights, special prayers
सरधना चर्च। - फोटो : अमर उजाला

सरधना के एतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में मंगलवार आधी रात प्रशु यीशु मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल होने कई प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंचे। चर्च में मेले जैसा माहौल रहा। माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन कर लोगों ने मत्था टेका। भक्तों ने कैंडिल जलाकर सुख समृद्धि की कामना की। एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed