{"_id":"6300ccd3b40402558850f175","slug":"choudhary-jayant-appointed-as-national-president-of-khalid-masood-rashtriya-lok-dal-minority-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"2024 की तैयारी में RLD: खालिद मसूद बने राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2024 की तैयारी में RLD: खालिद मसूद बने राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कही बड़ी बात
Sat, 20 Aug 2022 05:40 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 20 Aug 2022 05:40 PM IST
सार
RLD : 2024 की तैयारी में रालोद अभी से जुट गई है। चौधरी जयंत ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मुस्लिम कार्ड खेल खालिद मसूद को राष्ट्रीय लोकदल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
खालिद मसूद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
RLD : रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने खालिद मसूद को राष्ट्रीय लोकदल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। मूल रूप से हापुड़ के रहने वाले खालिद मसूद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले वे राष्ट्रीय छात्र लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रालोद के पश्चिम के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य रह चुके हैं। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष खालिद मसूद का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में रालोद पश्चिम में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगा।
विज्ञापन
खालिद मसूद ने कहा कि हर जिले में रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की मजबूत टीम बनाई जाएगी। पार्टी में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा। खालिद मसूद लंबे समय तक संगठन की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं, ऐसे में रालोद ने पश्चिम में मुस्लिम कार्ड खेलकर संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब दूसरे प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की भी जिम्मेदारी तय की जाने वाली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सिर कटी लाश का अपडेट: बदनसीबी देखिए, अभी तक कब्र को नसीब नहीं हुई आखिरी मिट्टी, खौफनाक थी वारदात