फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chote bhai ke saamne bade ko truck ne kuchla

छोटे भाई के सामने बड़े भाई को ट्रक ने कुचला

Wed, 15 Feb 2017 11:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 15 Feb 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
chote bhai ke saamne bade ko truck ne kuchla
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

खड़ौली चौराहे पर बाइक सवार युवक को एक ट्रक ने उसके ही भाई के सामने कुचल दिया। छोटा भाई दूसरी बाइक पर पीछे ही चल रहा था। लोगों ने ट्र्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। वहीं युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


दौराला थानाक्षेत्र के गांव दशरथपुर निवासी ललित शर्मा (35) पुत्र राम अवतार शर्मा गाजियाबाद स्थित प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। रोजाना की तरह वह अपनी पल्सर बाइक संख्या यूपी 15 बीएम 7334 से मंगलवार को ड्यूटी पर जा रहा था। पीछे-पीछे दूसरी बाइक पर उसका छोटा भाई सुमित शर्मा आ रहा था। नेशनल हाईवे स्थित खड़ौली चौराहे के पास पीछे से एक ट्रक आया और ललित शर्मा को कुचलता हुआ निकल गया। ललित की मौके पर मौत हो गई। लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना था कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


फट पड़ा भाई का कलेजा
सुमित ने बताया कि उसे शहर में कुछ काम था। इसलिए वह भी ललित के साथ दूसरी बाइक पर जा रहा था। जब एक्सीडेंट हुआ, तो वह उसके पीछे ही था। उसके सामने ही ट्रक ने उसके भाई को कुचल दिया। यह सब देखकर उसका कलेजा फट पड़ा। कुछ देर तक तो उसे कुछ समझ ही नहीं आया। वहीं ललित के अन्य परिजनों में भी कोहराम मचा था। रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि सात साल पहले ललित की शादी हुई थी। उसका पांच साल का बेटा और एक छोटी बेटी है। ललित की छोटी बहन की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed