फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chill and fog brought life to a standstill... visibility was zero, Friday was the coldest day of the season.

Meerut News: ठिठुरन और कोहरे से ठहरी जिंदगी... दृश्यता शून्य, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार

Sat, 20 Dec 2025 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Chill and fog brought life to a standstill... visibility was zero, Friday was the coldest day of the season.
मेरठ..कंवलजीत..दिल्ली रोड पर सड़क पर खड़े वाहन.....संवाद
मोदीपुरम/मेरठ। कोहरे की चादर में लिपटे पश्चिमी यूपी में शीत लहर से बढ़ी ठिठुरन से रोजमर्रा की जिंदगी ठहरने लगी है। सुबह घने कोहरे के बीच दृश्यता शून्य होने के कारण हाईवे पर वाहनों लाइट धीमी रफ्तार से चलते दिखे। हादसे रोकने के लिए अफसर सड़कों पर उतरे और रोड के किनारे वाहन खड़े करने पर 66 चालकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। नियम तोड़ने पर डेढ़ हजार वाहन चालकों के चालान किए गए। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला के रिकॉर्ड में सीजन का यह शुक्रवार सबसे ठंडे दिन के रूप में दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ का एक्यूआई 261 दर्ज किया गया। कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। दिसंबर का आधे से अधिक महीना बीतने के बाद ठंड ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। कोहरे के साथ शीतलहर चलने से दिन का तापमान तेजी से कम हो रहा है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार की सुबह से ही कोहरा छाया रहा और दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर से शहरवासी ठिठुरते नजर आए। लोगों ने घर से बाहर निकलने में एहतियात बरती या फिर जल्द काम निपटाकर जल्द वापस लौट आए। रोजमर्रा के काम करने वाले, सड़कों की पटरियों पर जीवन गुजारने वाले गरीब, रिक्शा, ठेला, रेहड़ी वालों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। ये लोग अलाव के सहारे ठंड दूर करने का प्रयास करते दिखे। वहीं, अधिकारी और जनप्रतिनिधि सड़कों पर ठंड से ठिठुर रहे लोगों की मदद के लिए सड़कों पर उतरे। एक्यूआई का स्तर भी हवा चलने से नीचे आ रहा है। गंगानगर में 203, जयभीम नगर में 302, पल्लवपुरम 277, बेगमपुल 290, दिल्ली रोड में एक्यूआई 292 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कोहरे से हाईवे पर थमी रफ्तार, रेंगते रहे वाहन

कोहरे से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। शुक्रवार को सुबह से ही छाए घने कोहरे का असर दोपहर दो बजे तक बना रहा। इसके बाद कोहरा छंटा लेकिन धूप नहीं निकली। दिन ढलते ही कोहरे ने फिर से शहर को अपनी आगोश में ले लिया। दोपहर 12 बजे तक वाहनों को हाईवे पर लाइट जलाकर चलाने के लिए लोग मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

जारी रहेगा अभियान

एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि कोहरे में सड़क किनारे वाहन खड़ा करना सख्त मना है। यह हादसे का कारण बनते हैं। कोई हादसा न हो इसके लिए अभियान चलाया गया है। अभियान जारी रहेगा। रोड के किनारे ट्रक व अन्य वाहन खड़े करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। नोपार्किंग, गलत दिशा, तीन सवारी, बिना हेलमेट आदि यातायात नियम तोड़ने पर चालान किए जा रहे हैं।

-----

कोहरे में यह बरतें सावधानी

- कोहरा होने पर किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली व भैंसा बुग्गी पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाएं, ताकि पीछे आने वाले वाहनों को दिक्कत न हो।

- सफेद एलईडी लाइट का प्रयोग न करें। दूधिया रोशनी सामने से आने वाले वाहन चालक की आंखों को चकाचौैंध कर देती है।

- कोहरे में हाईवे पर गलत दिशा में वाहन न चलाएं।

- कोहरे में चलते हुए आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाकर रखें ताकि अगले वाहन के ब्रेक लगाने पर समय से ब्रेक लगाकर बचा जा सके।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed