फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Children's Day: Chhavi first in poster competition

बाल दिवस : पोस्टर प्रतियोगिता में छवि प्रथम

Fri, 14 Nov 2025 07:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Children's Day: Chhavi first in poster competition
आर्य कन्या इंटर कालेज में बाल दिवस मनाते हुए। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई। स्टाफ एवं छात्राओं ने पंडित नेहरू के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। छात्रों के मध्य पोस्टर, निबंध, भाषण एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में छवि ने प्रथम, राशि ने द्वितीय और आयशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में ईलमा ने प्रथम मानवी ने द्वितीय और आयशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में वैष्णवी ने प्रथम, फिजा ने द्वितीय और आफिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिता में छवि एवं आफिया ने प्रथम और वैष्णवी एवं अरीबा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य आशा भारती ने बताया कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना एवं शिक्षा के उद्देश्य को उजागर करना है। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संगीता जैन, रितु रस्तोगी, कविता रस्तोगी, आशा रानी, वंदना सिंह, मंजू रानी, विनय कुमारी,अनिता कुमारी, चंद्रप्रभा, स्वीटी, अंतिम,दीपा मौर्य आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed