फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Children who study in Gurukul are cultured.

Meerut News: गुरुकुल से पढ़ने वाले बच्चे होते हैं संस्कारवान

Sun, 09 Nov 2025 06:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 09 Nov 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Children who study in Gurukul are cultured.
बाल गुरुकुल एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय के शिलान्यास समारोह में दीप प्रज्ज्वलित करते मुख्य अतिथि
बाल गुरुकुल एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय का तीन दिवसीय शिलान्यास समारोह संपन्न
विज्ञापन


हस्तिनापुर। सर्वदा जयते सेवा न्यास द्वारा बाल गुरुकुल एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय का तीन दिवसीय शिलान्यास समारोह रविवार को संपूर्ण आहुति के साथ संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता पदमश्री वैदिक विदुषी डाॅ. आचार्या सुकामा बहन ने कहा कि गुरुकुल पद्वति प्राचीन और पौराणिक है। सभी को अपने बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा व नैतिक मूल्यों के लिए यह पद्धति अपनानी चाहिए। गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे संस्कारवान बनते हैं।

रविवार को 151 कुण्डीय महायज्ञ के तीसरे दिन दीप प्रज्ज्वलन खीम गिरि महाराज, चन्द्रहास, कल्याण सिंह व विनोड भाटी द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जितेद्र भाटिया रहे। क्षेत्र में गुरुकुल की शुरूआत संस्थापिका निर्देशिका आचार्य रश्मि आर्य द्वारा की गई है, जो भविष्य में मील का पत्थर सिद्व होगा। कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने कहा कि वैदिक संस्कृति पर आधारित अनुष्ठान व कार्यक्रम होना सनातन संस्कृति को सशक्त बनाने की और अग्रसर करते हैं। ब्रह्मनिष्ठ आचार्य सत्यवीर महाराज के वैदिक मंत्रोच्चारण व प्रवचन हमें महाभारत काल की यादों में विचरण कराने का कार्य करते हैं। आचार्य सत्यवीर महाराज की वाणी हमेशा सनातन संस्कृति को सशक्त करने का काम करती है। कार्यक्रम का संचालन आचार्य अलका शास्त्री व अजब सिंह शास्त्री ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ गुलशन का सहयोग प्राप्त हुआ।

बाल गुरुकुल एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय के शिलान्यास समारोह में दीप प्रज्ज्वलित करते मुख्य अतिथि

बाल गुरुकुल एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय के शिलान्यास समारोह में दीप प्रज्ज्वलित करते मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed