{"_id":"688cde1eb1d887d8d70b2a37","slug":"children-took-part-in-the-audition-of-kis-mein-kitna-hai-dum-laward-news-c-42-1-smrt1030-104151-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसमें कितना है दम के ऑडिशन में बच्चों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसमें कितना है दम के ऑडिशन में बच्चों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
लावड़- चौधरी बारू सिंह में ऑडिशन देती छात्रा। स्रोत : संस्थान
लावड़। चिंदौड़ी मार्ग स्थित चौधरी बारू सिंह विद्यालय में दूरदर्शन पंजाब की ओर से रियलिटी शो किसमें कितना है दम के प्रथम ऑडिशन राउंड का आयोजन किया गया। ऑडिशन में लावड़ समेत आसपास गांव के स्कूलाें के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
स्कूल के प्रबंधक डॉ. मोहित चौधरी ने बताया कि ऑडिशन में लावड़, दौराला, मटौर, बफावत, महलका, जैनपुर, मीठेपुर, महल, जलालपुर, समसपुर, चिंदौड़ी, जमालपुर, अझौता आदि गांव के स्कूलों से आए बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने नृत्य, गीत, मॉडलिंग, कला, लेखन, सामान्य ज्ञान, योगा, संगीत आदि अनेक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। डीडी पंजाब की ओर से बलवीर सिंह तंवर, खेमराज शर्मा ने टीम के साथ बच्चों का ऑडिशन लिया।
प्रधानाचार्या नीरू चौधरी, उदित चौधरी ने अतिथियों का प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। बलवीर सिंह ने बताया कि डीडी पंजाब के अंतर्गत चल रहे टैलेंट हंट कार्यक्रम किसमें कितना है दम की इनामी राशि पांच लाख रुपये है। बताया कि अब जल्द ही द्वितीय राउंड के ऑडिशन होंगे। इसके बाद टीवी पर इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।