फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Children showed their talent in the Olympiad exam

Meerut News: ओलंपियाड परीक्षा में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 22 Sep 2026 09:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Children showed their talent in the Olympiad exam
दौराला - भराला स्थित एमएसबी स्कूल में आयोजित अमर उजाला ओलंपियाड परीक्षा में शामिल विद्यार्थी। स
दौराला। भराला स्थित एमएसबी स्कूल और सकौती स्थित उद्धव शिक्षा निकेतन में मंगलवार को अमर उजाला ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गणित, अंग्रेजी सहित विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न परीक्षा में पूछे गए। विद्यार्थियों ने निर्धारित समय में प्रश्नों को हल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एमएसबी स्कूल के डायरेक्टर डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि ओलंपियाड जैसी परीक्षाएं विद्यार्थियों के ज्ञान को परखने के साथ उनमें प्रतियोगी भावना विकसित करती हैं। इस तरह की परीक्षाओं में शामिल होने से बच्चों को भविष्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ समय-समय पर ऐसी परीक्षाओं में भी प्रतिभाग करना चाहिए। उद्धव शिक्षा निकेतन की प्रधानाचार्या डॉ. पूर्णिमा चौहान ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं का अनुभव विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed