फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Children showed their strength in the sports competition

Meerut News: बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

Fri, 14 Nov 2025 08:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Children showed their strength in the sports competition
चौ. प्रेमनाथ सिंह केवी इण्टर कालेज माछरा पर दो दिवस ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का फीता काट
चौ. प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। चौ. प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा के मैदान पर ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलों का आयोजन माछरा खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार के निर्देशन में हुआ। उद्घाटन कॉलेज के प्रबंधक अमित त्यागी व प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्यागी, खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक तोमर व मंत्री प्रेमचंद तथा उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष अर्पणा कौशिक आदि ने हरी झंडी दिखाकर किया।
माछरा ब्लॉक की सभी नौ न्याय पंचायतों के बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम, कबड्डी, खो खो, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिता कराई गई। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में मानपुर प्रथम, दबथला द्वितीय, बालिका वर्ग में मानपुर प्रथम, शोल्दा द्वितीय रहा। कबड्डी प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में मानपुर प्रथम, बहरोड़ा विद्यालय नंबर 2 द्वितीय रहा। खो खो जूनियर बालक वर्ग में हसनपुर कला प्रथम, बालिका वर्ग में मानपुर प्रथम, पीएम श्री बहरोड़ा द्वितीय स्थान पर रहा। खो खो प्राथमिक स्तर पर बहरोड़ा नंबर दो प्रथम, मानपुर द्वितीय, बैडमिंटन में हसनपुर कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शोल्दा प्रथम स्थान पर रहा। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान आभा सिंह, मोहम्मद इरफान, प्रेमचंद, चारू शर्मा, अमरीश कुमार शर्मा, इकबाल अहमद, रेनू रानी अभिनव, भूपेंद्र सिंह, अक्षय, बिन्नी, हेमलता, तशरीफ अली, परवेज, अभिषेक, शिवकुमार, अमरदीप, विनीत, राजीव, रामकिशन, पवन, सुदीप, अमित, धर्मेंद्र, पंकज आदि अध्यापक व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed