फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Children planted 300 trees on Earth Day.

Meerut News: पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने रोपे 300 पौधे

Wed, 22 Apr 2026 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Children planted 300 trees on Earth Day.
(विश्व पृथ्वी दिवस)
विज्ञापन

हस्तिनापुर। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हस्तिनापुर वन रेंज में पर्यावरण संरक्षण का विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें कस्बे के करीब 200 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने प्रकृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

वन विभाग की टीम ने बच्चों को हस्तिनापुर की प्रमुख पांडव पौधशाला दिखाई। अधिकारियों ने पौधशाला की कार्यप्रणाली और पौधों के महत्व की जानकारी दी। छात्रों को नवनिर्मित वनों एवं पूर्व में किए गए वृक्षारोपण स्थलों पर ले जाया गया। अधिकारियों ने उन्हें पौधों की देखभाल के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया। बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर करीब 300 पौधे रोपे। सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने कहा कि पृथ्वी को बचाने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed