{"_id":"6a8c3cb7ee1dbc871e0ce162","slug":"children-learned-the-art-of-public-speaking-at-rhombus-world-school-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108592-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में बच्चों ने सीखी सार्वजनिक भाषण की कला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में बच्चों ने सीखी सार्वजनिक भाषण की कला
Mon, 24 Aug 2026 06:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को बच्चों में सार्वजनिक रूप से बोलने की क्षमता, आत्मविश्वास और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की समझ विकसित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के भीतर मंच पर बोलने की झिझक दूर करना और उन्हें संवाद के बेहतर तरीके सिखाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य अमित कोहली ने अतिथि का स्वागत कर किया। आयोजन की व्यवस्थाओं और संचालन की जिम्मेदारी खुशबू चौधरी ने संभाली। इस दौरान पब्लिक स्पीकिंग कोच ऐश्वर्या गुलाटी ने बच्चों को सार्वजनिक भाषण से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी बात रखने का अभ्यास किया। मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को संवाद और सार्वजनिक भाषण की बारीकियां समझाई गईं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ उनकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।