{"_id":"5d7175458ebc3e93a629950b","slug":"children-found-effected-from-malnutrition-kithor-news-mrt441825750","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में कई बच्चे कुपोषित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपोषण स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर उदघाटन करते ग्राम प्रधान एवं बीडीओ।
- फोटो : KITHOR
Link Copied
माछरा। पोषण माह अंतर्गत माछरा उपस्वास्थ्य केंद्र पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन ग्राम प्रधान एवं बीडीओ ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन
उपस्वास्थ्य केंद्र माछरा पर स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सुपोषण मेले का उद्घाटन ग्राम प्रधान कासमपुर शिवराज भाटी, ग्राम प्रधान माछरा राकेश त्यागी तथा बीडीओ सुरेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत अमित कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मेले में किशोरी, गर्भवती महिलाएं, शून्य से लेकर छह वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण एवं स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके उपरांत फॉलिक एसिड, कैल्शियम व अन्य दवा का वितरण एएनएम द्वारा किया गया। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों का वजन एएनएम के समक्ष किया गया। इनमें कुछ बच्चे कुपोषित एवं अतिकुपोषित थे। इस दौरान स्नेहलता शर्मा, दीपक त्यागी, किरणवती, संतोष देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।