फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Children are busy with summer camps, while women are focusing on their health.

Meerut News: बच्चे समर कैंप में व्यस्त, महिलाएं दे रही सेहत पर ध्यान

Sun, 28 Jun 2026 05:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Children are busy with summer camps, while women are focusing on their health.
शहर में कई स्थानों पर चल रहे समर कैंप, महिलाएं फिटनेेस क्लब जा रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे समर कैंपों में नई गतिविधियां सीखने में व्यस्त हैं। दूसरी ओर महिलाएं इस समय का उपयोग अपनी सेहत और फिटनेस पर ध्यान देने के लिए कर रही हैं।

शहर के विभिन्न पार्कों, योग केंद्रों, जिम और फिटनेस क्लबों में इन दिनों महिलाओं की संख्या खूब दिखाई दे रही है। सुबह और शाम के समय महिलाएं नियमित रूप से वॉक, योग और व्यायाम करती नजर आ रही हैं। वर्षभर बच्चों की पढ़ाई, घर के कामकाज और अन्य जिम्मेदारियों के कारण वे अपनी सेहत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पातीं, लेकिन गर्मियों की छुट्टियों में जब बच्चे समर कैंप में कुछ घंटे व्यस्त रहते हैं, तो उन्हें अपने लिए समय मिलता है। गर्मियों के इस मौसम में बच्चों के समर कैंप केवल उनके व्यक्तित्व विकास का माध्यम नहीं बन रहे हैं, बल्कि महिलाओं को भी अपनी दिनचर्या में स्वास्थ्य और फिटनेस को शामिल करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed