फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Child riders accused of kidnapping

बाइक सवारों पर लगाया बच्चे के अपहरण का आरोप

Fri, 01 Jan 2021 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Child riders accused of kidnapping
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र ग्राम फतेउल्लापुर निवासी एक युवक ने बाइक सवार दो लोगों पर उसके बच्चे को ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसने बताया कि बच्चे के शोर मचाने पर आरोपी उसे बिजली बंबा चौकी के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित नईम ने बताया कि उसका 8 वर्षीय पुत्र अमन रात करीब 11 बजे सोने की तैयारी कर रहा था। तभी किसी बच्चे ने उसे आवाज दी। जब वह आवाज सुनकर घर के बाहर आया तो। दो युवक अमन को बाइक पर बैठाकर बिजली बंबा चौकी की तरफ ले जाने लगे। जैसे ही अमन को लेकर आरोपी बिजली बंबा चौकी के पास पहुंचे तो अमर ने शोर मचा दिया। इसी दौरान दोनों आरोपी अमन को छोड़कर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर वह बिजली बंबा चौकी पहुंचा और अमन को वहां से लाकर लिसाड़ी गेट थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed