फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Child dies due to dog bite in Meerut, anti-rabies injection was not given, kept locked in room

Meerut: कुत्ते के काटने से बच्चे की मौत, नहीं लगवाए थे एंटी रैबीज इंजेक्शन, हालत बिगड़ने पर कमरे में रखा बंद

Tue, 07 Nov 2023 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Nov 2023 12:14 PM IST
सार

मेरठ में एक बच्चे को रक्षाबंधन में कॉलोनी में आवारा कुत्ते ने काट लिया। कुछ दिन बाद ही बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। बताया गया कि परिजनों ने बच्चे को एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगवाया गया था। वहीं हालत बिगड़ने पर बच्चे को कमरे में बंद रखा गया।

विज्ञापन
Child dies due to dog bite in Meerut, anti-rabies injection was not given, kept locked in room
कुत्ते के काटने से बच्चे की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली रोड स्थित सूर्यापुरम कॉलोनी में कुत्ते के काटने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। रक्षाबंधन पर कॉलोनी में आवारा कुत्ते ने बालक को काटा था। परिजनों ने उसे एंटी रैबीज के इंजेक्शन नहीं लगवाए थे।

विज्ञापन


कॉलोनी निवासी धन्नू के बेटे दुष्यंत पर घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने हमला कर दिया था। आसपास के लोगों के कहने पर परिजनों ने उसे टिटनेस का इंजेक्शन लगवा दिया था। एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगवाए। इसके कुछ दिन बाद कुत्ते की मौत हो गई थी। बाद में दुष्यंत की भी हालत बिगड़ने लगी। उसे लगातार बुखार रहने लगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Pollution: दिल्ली-NCR में ग्रेप -4 लागू होने के बाद मेरठ में अलर्ट, AQI पहुंचा 346, बरतें एहतियात

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाया। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजन बच्चे को एम्स ले गए। हालत ज्यादा बिगड़ने पर एम्स के चिकित्सकों ने भी जवाब दे दिया। 

इसके बाद परिजन बच्चे को घर ले आए और अपने स्तर से उसका उपचार कराने लगे। रविवार रात दुष्यंत ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह परिजनों ने गढ़मुक्तेश्वर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

हालत बिगड़ने पर कमरे में रखा गया बंद 
दुष्यंत की तबीयत हालत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया था। दो दिन से वह कुछ खा भी नहीं रहा था। उसकी हालत देख मां संगीता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दुष्यंत के परिवार में तीन भाई ऋतिक, चीनू और नितीश हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed