{"_id":"67a654c3931297b3380d2954","slug":"child-died-after-being-crushed-by-a-dumper-meerut-news-c-30-1-sah1001-142089-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डंपर से कुचलकर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डंपर से कुचलकर बच्चे की मौत
Sat, 08 Feb 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
आमिर का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
पुवांरका। जनता रोड पर चकहरेटी गांव में डंपर से कुचलकर पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। चालक के साथ मारपीट की। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब तीन घंटे बाद जाम खुलवाया।
हादसा थाना जनकपुरी क्षेत्र में जनता रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। चकहरेटी निवासी संतलाल के सेवानिवृत्त होने पर परिवार में समारोह चल रहा था। इसमें सरसावा थाना क्षेत्र के गदरहेड़ी निवासी निहाल (5) पुत्र अजय भी परिजनों के साथ आया था। समारोह के दौरान निहाल सड़क पार कर रहा था। इसी बीच माहीपुरा की तरफ से आए तेज रफ्तार डंपर ने बच्चे को कुचल दिया।
परिजन बच्चे को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जनता रोड पर जाम लगा दिया। महिलाएं भी धरना देकर बैठ गईं। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह डंपर मालिक को बुलाने व उन्हें बंद करने, गांव में स्पीड ब्रेकर बनाने और मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे।पुलिस के साथ परिजनों व ग्रामीणों की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
जनकपुरी के अलावा शहर व देहात कोतवाली पुलिस भी आ गई। सीओ द्वितीय मुनीश चंद भी पहुंचे। कुछ गण्यमान्य लोग जाम खुलवा रहे थे। वाहनों का आवागमन शुरू हो गया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही मृतक के माता-पिता और परिवार की अन्य महिलाएं वाहनों के आगे बैठ गए और फिर से जाम लगा दिया। सपा नेता व पूर्व मंत्री शायान मसूद आए।
परिजनों व लोगों ने उनके सामने मांग रखी कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। उनके आश्वासन पर जाकर लोग शांत हुए और तीन घंटे बाद जाम खोला।