{"_id":"5cd30407bdec2207897f17af","slug":"child-death-due-to-negligence-in-treatment-at-bijnor-and-demolition-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, जमकर हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, जमकर हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़
Wed, 08 May 2019 10:03 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 08 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में एक चिकित्सक के यहां प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव पुरहा निवासी वसीम की पत्नी जेबा (25) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे नगर के ही एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इस दौरान नवजात की मौत हो गई। यह खबर सुनते ही परिजन आग बबूला हो गए और उन्होंने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक पर जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान चिकित्सक ने जान बूझकर लापरवाही की है, जिससे उनके बेटे की मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर वसीम के परिजनों ने चिकित्सक की यहां तोड़फोड़ करते हुए शीशे तोड़ डाले। तोड़फोड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। चिकित्सक द्वारा मामले को रफा दफा करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जबकि चिकित्सक का कहना है कि बच्चा मृत पैदा हुआ था। उनकी ओर से कोई लापरवाही नहीं बरती गई। परिजनों के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
वहीं पुलिस का कहना है कि वसीम और उसके परिजनों की ओर से चिकित्सक के खिलाफ अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई। सीएमओ शरद कुमार त्यागी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिल चुकी है। कल वे टीम को भेजकर मामले की जांच कराएंगे और चिकित्सक या क्लीनिक पंजीकृत नहीं मिला तो संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/