फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Child cricketer are crazy for Virat Kohli, AB de Villiers

नन्हे क्रिकेटर... कोहली और एबी के दीवाने, भामाशाह पार्क में सीख रहे क्रिकेट का ककहरा

Sun, 12 May 2019 05:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 May 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
Child cricketer are crazy for Virat Kohli, AB de Villiers
विराट कोहली - फोटो : pti
देश के लिए क्रिकेट खेलने का सपना संजोए नन्हे क्रिकेटर सुबह शाम भामाशाह पार्क में पसीना बहा रहे हैं। उनका सिर्फ एक ही सपना है कि वह अपने हुनर से देश का नाम रोशन कर सकें। कम उम्र में ही इन्होंने किताबों के साथ ही बैट और बॉल को अपना साथी बना लिया है। 
विज्ञापन


उनकी पसंद भारतीय क्रिकेटर के साथ ही विदेशी क्रिकेटर भी हैं। बच्चों ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक की विकेट के पीछे गेंद पकड़ने की शैली प्रभावित करती है। कोहली और धोनी के साथ ही वॉटसन और एबी डिविलयर्स की आतिशी पारी के भी वह दीवाने हैं...
विज्ञापन

भुवी और पीके को मानते हैं आदर्श
भामाशाह पार्क में ही क्रिकेट का कखग सीखने वाले भुवनेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार जैसे अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेटर विश्व भर में अपनी गेंदबाजी से नाम रोशन कर चुके हैं। इनको भी अपना आदर्श मानने वाले बच्चे खुद भी ऐसे ही आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नाम कमाने को बेताब हैं। बच्चों ने बताया कि इसके लिए वह काफी मेहनत कर रहे हैं। 

कोहली शानदार कप्तान
मयूर विहार निवासी केशव शर्मा भारतीय कप्तान विराट कोहली के दीवाने हैं। महज बारह साल की उम्र में बैटिंग का प्रशिक्षण ले रहे केशव पिछले दो साल से  अभ्यास कर रहे हैं। इन्होंने पांच से छह हजार रुपये में किट तैयार कराई है। 

वॉटसन की दमदार ओपनिंग बैटिंग 
गंगानगर निवासी साहिल सैनी की उम्र मात्र आठ साल है। चार से छह घंटे रोजाना प्रशिक्षण लेने वाले साहिल को ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वॉटसन की बल्लेबाजी पसंद है। उनका कहना है कि मेरा भी सपना वॉटसन की तरह ऑलराउंडर बनने का है। हाल ही में प्रशिक्षण शुरू करने वाले साहिल ने मात्र 2500 रुपये में किट ली। 

जागृति विहार निवासी भविष्य अग्रवाल दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलयर्स के दीवाने हैं। 14 साल की उम्र में कक्षा सात में पढ़ने वाले भविष्य रोजाना तीन से चार घंटे अभ्यास करते हैं। 

वार्नर के छक्के ग्राउंड पार
अजंता कॉलोनी निवासी स्नेहिल तेवतिया की उम्र महज बारह साल है। स्नेहिल ऑस्ट्रेलिया के ओपनर और विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के दीवाने हैं। चार साल से प्रशिक्षण कर रहे स्नेहिल ने अपनी किट तैयार कराई है। वह रोजाना अभ्यास करते हैं। 
विज्ञापन

डीकॉक की शैली पसंद
संभल निवासी आईपी सिंह मेरठ में रहकर विकेटकीपिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। 14 साल की उम्र में उन्हें दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक की विकेट के पीछे गेंद पकड़ने की शैली बहुत पसंद है। आठ महीने पहले ही आईपी सिंह ने भामाशाह पार्क में प्रशिक्षण शुरू किया है। 

बुमराह की यॉर्कर का जवाब नहीं
देवपुरी निवासी यश गुगलानी भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की यार्कर के दीवाने हैं। 16 साल की उम्र में गेंदबाजी के गुर सीख रहे यश भी मेरठ से प्रवीण कुमार और भुवनेश्वर कुमार की तरह भारतीय क्रिकेट का हिस्सा बनने के लिए बेताब हैं।  

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed