फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Child brutally murdered after kidnapping in Saharanpur

सहारनपुर में अपहरण के बाद बालक की बेरहमी से हत्या, ईख के खेत में मिला अधजला शव

Sat, 19 Dec 2020 11:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Child brutally murdered after kidnapping in Saharanpur
मृतक बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के देवबंद के भायला गांव में 12 साल के बालक की अपहरण के बाद ईंट से पीटकर हत्या कर दी गई। शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। शव एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


भायला निवासी प्रमोद राणा का पुत्र कार्तिक (12) 15 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थिति में घर से लापता हो गया था। परिजनों से अपहरण की आशंका जताते हुए देवबंद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह गांव में ही देवबंद-नानौता मार्ग स्थित गन्ने के खेत में एक शव पड़ा मिला। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर सीओ रजनीश उपाध्याय पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव की पहचान कार्तिक के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। कार्तिक के सिर पर बुरी तरह ईंट से प्रहार के निशान थे। कहीं-कहीं से शव जला हुआ भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि अपहरण में रिपोर्ट दर्ज की थी, अब पिता प्रमोद की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। शव को जलाने का प्रयास किया गया है। जिस खेत से शव मिला है उसमें गन्ने की पत्ती भी जली हुई हैं।

उधर, पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही कार्तिक का शव गांव पहुंचा तो हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। कार्तिक दो भाइयों में छोटा था। देर शाम एसएसपी डा. एस चनप्पा ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी और जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed