{"_id":"5fde3aa47bb6876d3238a1e5","slug":"child-brutally-murdered-after-kidnapping-in-saharanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में अपहरण के बाद बालक की बेरहमी से हत्या, ईख के खेत में मिला अधजला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में अपहरण के बाद बालक की बेरहमी से हत्या, ईख के खेत में मिला अधजला शव
Sat, 19 Dec 2020 11:08 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
मृतक बच्चे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद के भायला गांव में 12 साल के बालक की अपहरण के बाद ईंट से पीटकर हत्या कर दी गई। शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। शव एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
भायला निवासी प्रमोद राणा का पुत्र कार्तिक (12) 15 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थिति में घर से लापता हो गया था। परिजनों से अपहरण की आशंका जताते हुए देवबंद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह गांव में ही देवबंद-नानौता मार्ग स्थित गन्ने के खेत में एक शव पड़ा मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर सीओ रजनीश उपाध्याय पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव की पहचान कार्तिक के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। कार्तिक के सिर पर बुरी तरह ईंट से प्रहार के निशान थे। कहीं-कहीं से शव जला हुआ भी था।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि अपहरण में रिपोर्ट दर्ज की थी, अब पिता प्रमोद की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। शव को जलाने का प्रयास किया गया है। जिस खेत से शव मिला है उसमें गन्ने की पत्ती भी जली हुई हैं।

उधर, पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही कार्तिक का शव गांव पहुंचा तो हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। कार्तिक दो भाइयों में छोटा था। देर शाम एसएसपी डा. एस चनप्पा ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी और जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया।