फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister's health fairs were organized

मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया

Mon, 18 Aug 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's health fairs were organized
शामली के मोहल्ला पंसारियान पीएचसी पर आरोग्य मेले में मरीजों का उपचार करती डॉ. सादिया सदफ। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में बुखार, खांसी और त्वचा संबंधी मरीज ज्यादा रहे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया।
रविवार को जिले में 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुए आरोग्य मेलों में मरीजों ने पहुंचकर उपचार पाया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया गया। शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेले में 69 मरीज आए। इनमें 39 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनके अलावा बुखार के चार, एलर्जी के आठ, खांसी जुकाम के छह, ब्लड प्रेशर के चार और शुगर के तीन मरीज आए। सभी मरीजाें को दवा का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 44 मरीजों ने उपचार पाया। डॉ. दीपांशु चौधरी ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।
फार्मासिस्ट मनु शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेले में गैस तेजाब के चार, एलर्जी के तीन, खांसी जुकाम के सात और नौ मरीज हाथ पैर में दर्द व अन्य बीमारियों के आए। इनके अलावा 10 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सभी मरीजों को दवा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed