फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister's Cashless Medical Scheme for Teachers launched; cheques and cards distributed

Meerut News: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, बांटे चेक और कार्ड

Wed, 08 Jul 2026 05:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Cashless Medical Scheme for Teachers launched; cheques and cards distributed
डायट में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को डीबीटी का चैक देते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि। (स्त्रोत डाय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव मवाना खुर्द स्थित डायट में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कार्यक्रम में शिक्षकों व उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा के कार्ड और डीबीटी के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में योजना का मुख्य शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा जनपद वाराणसी से लाइव प्रसारण के माध्यम से किया गया। योजना के तहत 12 लाख शिक्षकों व उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा का लाभ मिलेगा। साथ ही 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, स्वेटर और बैग की धनराशि हस्तांतरित की गई। शिक्षकों व संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू का निष्पादन भी किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश प्रधान द्वारा परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों को 1200 रुपये के प्रतीकात्मक डीबीटी चेक वितरित किए गए। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को योजना के कार्ड वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य, ग्राम प्रधान झुनझुनी ब्रजमोहन शर्मा, शिक्षिका निष्ठा, शिक्षक द्रोणवीर सिंह यादव, रसोइया लक्ष्मी देवी, सहायक अध्यापक नवीन कुमार राणा, नरेंद्र कुमार शर्मा, सतेंद्र कुमार, सतपाल सिंह, कुलदीप कुमार, अमित मावी आदि उपस्थित रहे।

डायट में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को डीबीटी का चैक देते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि। (स्त्रोत डाय

डायट में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को डीबीटी का चैक देते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि। (स्त्रोत डाय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed