{"_id":"644571cf91b4ef54d60c0581","slug":"chief-minister-yogi-will-enthuse-people-for-civic-elections-na-news-c-30-1-sha1002-1365-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: निकाय चुनाव के लिए लोगों में जोश भरेंगे मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: निकाय चुनाव के लिए लोगों में जोश भरेंगे मुख्यमंत्री योगी
विज्ञापन
-मां शाकंभरी देवी के पावन भूमि से चुनावी शंखनाद को शुभ मानती है भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। मां शाकंभरी देवी की पावन भूमि पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए पहली चुनावी सभा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार यानि आज सहारनपुर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री मंडल के शामली जिले में भी चुनावी सभी करेंगे। वो अहम मुद्दों पर बात कर निकाय चुनाव के लिए लोगों में जोश भरेंगे।
निकाय चुनाव के पहले चरण में सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में चुनाव चार मई को होगा। सोमवार को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा कई मायनों में अहम मानी जा रही है। दरअसल भाजपा सहारनपुर की पावन भूमि से चुनावी शंखनाद करना शुभ मानती है। 2022 के विधानसभा चुनाव में योगी ने यही से चुनावी बिगुल फूंका था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनावी जनसभा की थी।
पश्चिम उत्तर प्रदेश में चुनाव की दृष्टि से सहारनपुर और शामली में मुख्यमंत्री योगी की जनसभा प्रत्याशियों को जिताने के लिए निश्चित रूप से जोश भरेगी। भाजपा का मानना है निकाय चुनाव की जीत लोकसभा चुनाव 2024 में संसद जिताने में अहम भूमिका अदा करेगी। पिछले विधान सभा चुनाव में हालांकि शामली जनपद में विधान सभा की तीनों सीटें भाजपा से छिटक गई थी। लेकिन निकाय चुनाव में शहरी मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने में सीएम कई मुद्दों पर बात करेंगे। उनके दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में खासा उत्साह है। नगर निगम के मेयर और पार्षद पदों के उम्मीदवारों के लिए सीएम का दौरा उत्साहित भरने वाला है।