फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister Yogi requested report at airport, dream of people of this city will be completed soon

मुख्यमंत्री योगी ने 'हवाई अड्डे' पर मांगी रिपोर्ट, जल्द पूरा होगा इस शहर के लोगों का सपना

Sat, 25 Aug 2018 08:19 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 25 Aug 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi requested report at airport, dream of people of this city will be completed soon
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यूपी में क्षेत्रीय हवाई उड़ान का मेरठ वासियों का सपना पूरा हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से लखनऊ लौटने के बाद प्रगति रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों की मानें तो दिसंबर तक मेरठ से हवाई उड़ान के लिए सकारात्मक पहल शुरू हो सकती है। 

विज्ञापन


मेरठ से हवाई उड़ान के लिए लंबे समय से मांग चल रही है। डा. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी का विस्तारीकरण कर इसे हवाई अड्डे में तब्दील किये जाने की योजना पिछले चार साल से ठंडे बस्ते में पड़ी है, जबकि जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। तमाम तकनीकी झोल में फंसी इस योजना को अब तक पंख नहीं लग पाये हैं। मेरठ से हवाई उड़ान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नगर निगम चुनाव के दौरान जनसभा में घोषणा करके गये थे। उन्होंने कहा था कि लोकल उड़ान योजना के तहत मेरठ को शामिल कर शीघ्र हवाई उड़ान शुरू करायी जायेगी। 
विज्ञापन


लेकिन लोकल उड़ान की योजना भी अभी तक फाइलों में अटकी पड़ी है। 11 अगस्त को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने आये, तो उनके सामने लोकल हवाई उड़ान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। मुख्यमंत्री से मिलने वाले शहर के तमाम संभ्रांत लोगों ने अन्य मांगों के साथ हवाई उड़ान को प्रमुखता से रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाधा को दूर करेंगे सीएम

नागरिक उड्डयन विभाग के सूत्रों के अनुसार लखनऊ जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकल उड़ान पर मेरठ सहित अन्य जनपदों की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री लोकल हवाई उड़ान के मसौदे को लेकर गंभीर हैं। ऐसे में यदि कहीं भी कोई बाधा आती है तो वह अपने स्तर पर उसका समाधान कराने की पहल करेंगे। इसी के तहत माना जा रहा है कि दिसंबर तक मेरठ से हवाई उड़ान पर सकरात्मक पहल सामने आ सकती है। 

मंडल मुख्यालयों से शुरू होनी थी उड़ान
परतापुर गगोल रोड स्थित डा. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण कर हवाई अड्डे का निर्माण होना था। यह काम रुका ही नहीं बल्कि मेरठ में हवाई अड्डा निर्माण प्रस्ताव ही निरस्त हो गया। जनवरी में मेरठ में सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर खुलकर कहा था कि कोई भ्रम न रखें। क्षेत्रीय हवाई उड़ान उनकी प्राथमिकता में है और मेरठ सहित सहारनपुर इसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि यहां से शीघ्र उड़ान शुरू होंगी। पहले दो चरणों में मेरठ का नाम शामिल नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed