फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister Yogi reached Saharanpur, meeting with party office bearers

मुख्यमंत्री योगी सहारनपुर पहुंचे, पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Mon, 21 Aug 2017 02:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Mon, 21 Aug 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi reached Saharanpur, meeting with party office bearers
पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेते सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह सहारनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस लाइन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सहारनपुर कार्यक्रम के स्वागत में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं को पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस बीच सीएम योगी मुजफ्फरनगर नहीं जाएंगे। शनिवार शाम खतौली में हुए भयानक हादसे के बाद कई मंत्रियों ने मुजफ्फरनगर का दौरा किया। लोगों को उम्मीद थी कि सोमवार को जब सीएम योगी सहारनपुर आएंगे तो मुजफ्फरनगर का दौरा भी करेंगे। लेकिन सीएम योगी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करके ही वापस लौट जाएंगे। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने पार्टी के पदाधिकारी के साथ बैठक की और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की। बता दें कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी बैठक में बातें की गई। खतौली में शनिवार शाम को कलिंग उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जिसमें करीब 23 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। यह बड़ा रेल हादसा था जिसे देख लोगों की रुह कांप उठी थी। लोगों का मानना था कि सीएम योगी सहारनपुर आएंगे तो मुजफ्फरनगर का दौरा भी जरूर करेंगे।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed