फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister Yogi honor State Teacher Award to Akhlaq Ahmed of Muzaffarnagar

सीएम ने अखलाक अहमद को राज्य शिक्षक पुरस्कार से किया सम्मानित, बधाई देने वालों का लगा तांता

Thu, 05 Sep 2019 12:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi honor State Teacher Award to Akhlaq Ahmed of Muzaffarnagar
मुख्यमंत्री योगी ने अखलाक अहमद को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में तितावी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखलाक अहमद को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिला है। बुधवार शाम को लखनऊ में हुए समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें यह अवार्ड दिया। शिक्षक की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशियां छाई हैं। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदेश भर के 49 शिक्षक, शिक्षिकाओं को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया है। इनमें तितावी प्राथमिक विद्यालय नंबर एक प्रधानाध्यापक अखलाक अहमद भी शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों में जुटे अधिकारी, तेजी से निपट रहे लंबित कार्य 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए योगेश शर्मा ने बताया कि यह जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अपने विद्यालय को आधुनिक विद्यालय बनाया है, जिसके लिए उनका इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ। गांव जसोई निवासी अखलाक अहमद वर्ष 2004 से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत है। बुधवार शाम को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर के जूपिटर हॉल में हुए समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, चांदी की सरस्वती की मूर्ति और 25 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इस दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी भी मौजूद रहे। 

अखलाक को यह पुरस्कार मिलने से उनके परिवार में पत्नी मेहरुन्निशा, बेटो फैसल, मौहम्मद असलान और बेटी रुहेलानाज की खुशी का ठिकाना नहीं है। परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed