मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले वजूद में आया सहारनपुर राज्य विश्वविद्यालय, रजिस्ट्रार नियुक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 जून को सहारनपुर के प्रस्तावित दौरे से पहले सहारनपुर राज्य विश्वविद्यालय वजूद में आ गया है। शासन ने रजिस्ट्रार की पहली नियुक्ति कर दी है। 10 दिन के भीतर कुलपति की तैनाती हो सकती है। मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन कर सकते हैं और जल्द ही विवि में काम शुरू हो जाएगा।
इसके शुरू होने से मेरठ, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के जिले के 17 एडेड, राजकीय कॉलेजों के अलावा डेढ़ सौ से ज्यादा सेल्फ फाइनेंस कॉलेज होने से चौधरी चरण सिंह विवि से अलग हो जाएंगे।
तीन सौ से ज्यादा शिक्षक और 90 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं नए विवि से संबद्ध हो जाएंगे। इससे छात्र-छात्राओं को काम कराने के लिए 70 से 80 किलोमीटर दूर नहीं आना पड़ेगा। सीसीएसयू की भी स्थिति सुधरेगी।
बता दें कि वर्ष 1965 में बनी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के अंतर्गत नौ जिलों के कॉलेज आते हैं। इनमें मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और गौतमबुद्घ नगर शामिल हैं। सहारनपुर मंडल में शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिले के कॉलेज हैं। सीसीएसयू के रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तीनों जिलों के कॉलेजों, शिक्षकों और छात्रों का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/