फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister Yogi Adityanath said that the work of should start soon smart city in Meerut

मेरठ में जल्द शुरू हो स्मार्ट सिटी का कार्य : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sat, 19 Sep 2020 12:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Sep 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath said that the work of should start soon smart city in Meerut
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ मंडल की समीक्षा बैठक की। कानून व्यवस्था को छोड़ बाकी सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मेरठ व गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना महत्वपूर्ण है। इसे मेरठ में शीघ्रता से प्रारंभ किया जाए। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को दिसंबर 2020 तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने हस्तिनापुर ब्लाक में सोती नदी के पुनरुद्धार के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। सीएम ने नदी और तालाब के पुनर्जीवन के लिए मनरेगा को माध्यम बनाने की जरूरत बताई।

विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में एक्सप्रेसवे का जाल बना रही है। इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास से प्रदेश के बहुआयामी विकास को तेज रफ्तार देंगे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के मामले में निरंतर समीक्षा एवं अनुश्रवण करते हुए शीर्ष प्राथमिकता दी जाए। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने बताया कि अमृत योजना सहित जलापूर्ति के अंतर्गत मंडल में कुल 20 परियोजनाएं संचालित हैं, जिसमें से अब तक नौ परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष छह परियोजनाएं दिसंबर 2020 तक और पांच परियोजनाएं मार्च 2021 तक पूर्ण कर ली जाएंगी। समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम, जिलाधिकारी के बालाजी, सीडीओ ईशा दुहन सहित तमाम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों में सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई, सोमेंद्र तोमर, सत्यप्रकाश अग्रवाल और सत्यवीर त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नए सत्र के प्रारंभ के समय कुछ भी न रहे बकाया
गन्ना किसानों को हुए भुगतान की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि नया पेराई सत्र प्रारंभ होने से पूर्व पिछला सारा बकाया भुगतान हो जाए। मंडलायुक्त ने अवगत कराया कि पेराई सत्र 2018-19 का शतप्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त बीते तीन सितंबर तक गत पेराई सत्र 2018-19 के सापेक्ष 190.17 लाख क्विंटल अधिक गन्ने की पेराई की गई, जिसके लिए 169.40 करोड़ रुपये का अधिक गन्ना मूल्य भुगतान किया गया। पेराई सत्र 2019-20 में कुल देय 5190.19 करोड़ के सापेक्ष 17 सितंबर तक 3354.08 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Exclusive: ताकत खो रही मिट्टी, अनाज और सब्जियों की बिगड़ी सेहत, जांच में सामने आया सच

वैक्सीन आने तक सामाजिक दूरी ही कोरोना का उपचार
कोरोना संक्रमण की समीक्षा में सीएम ने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं है, तब तक सामाजिक दूरी के तहत बचाव ही कोरोना का उपचार है। इसके लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का दायित्व है कि वह न केवल इसका प्रचार प्रसार करे, बल्कि सख्ती से इसे लागू भी कराएं। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि जिला उद्योग केंद्र से लोन स्वीकृत करता है, बैंक उसे स्वीकृत नहीं करता है। स्ट्रीट वेंडर इसके चलते खासे परेशान हैं। उन्होंने इनर रिंग रोड, मेरठ से हवाई उड़ान और मेरठ के राजकीय इंटर कॉलेज को अपग्रेड करने की मांग भी रखी। विधायक सोमेंद्र तोमर ने मलियाना की जमीन का मामला सामने रखा। सभी मामलों में डीएम से रिपोर्ट मांगी गई है।

मिले स्थायी समाधान
मुख्यमंत्री ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस पर नाम के अनुरूप लोगों को स्थायी समाधान दें। पहले ही निर्देश दिया जा चुका है कि हर पात्र को राशन कार्ड सुनिश्चित किया जाए। कोई भी वंचित न रहे। सांसद आदर्श गांव को केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं से संतृप्त कर उन्हें मॉडल गांव बनाएं।

जनप्रतिनिधियों से परामर्श लेते रहें
जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। सांसद सत्यपाल सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताया तो सांसद जनरल वीके सिंह ने पेयजल की सुविधा दुरुस्त करने की आवश्यकता बताई। मेरठ से विधायक सत्यवीर त्यागी ने विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए अनुरोध किया, बागपत के छपरौली से विधायक ने कन्या इंटर कॉलेज को महाविद्यालय के रूप में उच्चीकृत करने की मांग रखी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed