सीएम योगी के निर्देश, कोरोना रोकने पर रखें फोकस, मेरठ मंडल में संक्रमण से अब तक 178 लोगों की मौत
- मेरठ मंडल में कोरोना से 178 लोगों की हो चुकी मौत
- मंडल में सबसे ज्यादा 76 मौत मेरठ में हुईं हैं
- मंडल के छह जिलों में कोरोना के एक्टिव केस 2024
- गौतमबुद्ध नगर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस 654 हैं
- मेरठ, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में सबसे ज्यादा बढ़ रहा कोरोना
- मेरठ मंडल में मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ जिले आते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित जिलों में अधिकारी कारगर रणनीति लागू करते हुए कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के प्रभावी कदम उठाए जाएं। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय से किए गए ट्वीट में मंडल के आंकडे़ दिए गए हैं।
शासन के इन आंकड़ों में मेरठ में कोरोना से 76 लोगों की मौत हुई है और 248 एक्टिव केस हैं। गौतमबुद्ध नगर में 19 लोगों की मौत हुई है और 654 एक्टिव केस हैं। इसी तरह गाजियाबाद में 49 लोगों की मौत हुई है और 501 एक्टिव केस हैं।
हापुड़ में 11 लोगों की मौत हुई है और 318 एक्टिव केस हैं। बुलंदशहर में 20 लोगों की मौत और 226 एक्टिव केस है, जबकि बागपत में 3 लोगों की मौत और कोरोना के 77 एक्टिव केस हैं।
तीन जिलों में कोरोना की तेज चाल
मंडल के बाकी जिलों के मुकाबले कोरोना गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और मेरठ में तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि इन जिलों के आंकड़ों और शासन के आंकड़ों में काफी फर्क है। इस पर मुख्यमंत्री नाराजगी भी जता चुके हैं।
उन्होंने निर्देश दिए थे कि अब अगर पोर्टल पर गलत आंकड़े डाले तो प्राचार्य और अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। सही आंकड़े ही पोर्टल पर डाले जाएं। मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किए जाने वाले कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के मृत्यु संबंधित आंकड़े और वास्तविक रूप से घटित मृत्यु के आंकड़ों में विरोधाभास होता है।
आंकड़ों में कोरोना का कहर
जिला एक्टिव केस मौत
मेरठ 248 76
गौतमबुद्ध नगर 654 19
गाजियाबाद 501 49
हापुड़ 318 11
बुलंदशहर 226 20
बागपत 77 03
(आंकड़े शासन के हैं जो 24 जून 2020 तक के हैं)