{"_id":"6304e1f9ef838b598126f1ea","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-expressed-concern-over-a-disease-named-lumpi","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लम्पी नामक बीमारी पर जताई चिंता, रोकथाम और बचाव के लिए दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लम्पी नामक बीमारी पर जताई चिंता, रोकथाम और बचाव के लिए दिए निर्देश
Tue, 23 Aug 2022 07:50 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 23 Aug 2022 07:50 PM IST
सार
सीएम योगी ने गोवंश में चल रहे लम्पी नामक बीमारी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने गोरक्षा विभाग के कार्यकर्त्ता और स्थानीय प्रशासन मिलकर बीमारी जागरूकता, रोकथाम और बचाव के कार्यों पर कार्य करें।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ प्रांत विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री खेमचंद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवंश में चल रहे लम्पी नामक बीमारी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गोरक्षा विभाग के कार्यकर्त्ता और स्थानीय प्रशासन मिलकर बीमारी जागरूकता, रोकथाम और बचाव के कार्यों पर कार्य करें।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीमारी से लड़ना आसान नहीं है। उचित यह है कि बीमारी को फैलने न दें। गोशालाओं में उचित सफाई, नीम व गोबर के उपलों का धुआं करें, जो मच्छर और बीमारी दोनों से बचाव करेगा। बैठक में पदाधिकारियों ने गोरक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे गोरक्षण एवं गोसंवर्धन से संबंधित कार्यों एवं मेरठ क्षेत्र में पिछले दिनों हुई गो-हत्याओं के विषय में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में मर्डर का नया ट्रेंड: इन हत्याओं से सहम गया हर किसी का कलेजा, एक ही एंगल से हुए तीन कत्ल, तस्वीरें
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद-गोरक्षा विभाग विभाग के अध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि 18 सितंबर 2022 में गाजियाबाद क्षेत्र में होने जा रहे विश्व हिंदू-परिषद गोरक्षा विभाग के राष्ट्रीय अधिवेशन में आने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया है। निमंत्रण पत्र को मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया है। प्रतिनिधिमंडल में मेरठ प्रांत के अध्यक्ष पवन त्यागी, प्रान्त मंत्री नितिन रहे।