{"_id":"601affd08ebc3e271356d272","slug":"chief-minister-s-collective-marriage-scheme-42-couples-tied-in-marriage-meerut-news-mrt5236241134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : शादी के बंधन में बंधे 42 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : शादी के बंधन में बंधे 42 जोड़े
विज्ञापन

परीक्षितगढ़/दौराला। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत परीक्षितगढ़ के आसिफाबाद तिराहे पर भावना फार्म हाउस में 22 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इसमें 13 जोड़े मुस्लिम और 9 हिंदू धर्म से थे। वहीं दौराला में हाईवे स्थित एक फार्म हाउस में 20 जोड़ों को विवाह कराया गया।
मुख्य अतिथि हस्तिानापुर विधायक दिनेश खटीक, एसडीएम मवाना कमलेश गोयल ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वर-वधू को दस हजार रुपये का सामन व उनके बैंक खाते में 35 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
ब्लाक प्रमुख केपी खुंटी, चेयरमैन अमित मोहन टीपू, मदन गुर्जर, गुुरुकुल की संस्थापिका रश्मि आर्य ने वर वधू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह ने किया। लोगों ने डीजे पर डांस भी किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव बंसल, रामगोपाल त्यागी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र त्यागी, परीक्षितगढ़ मंडल सुंदर चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं दौराला में सरधना, सरूरपुर, नगर पंचायत सरधना व नगर पंचायत लावड़ के जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल हुए। बीडीओ डॉ. साजिद अहमद ने बताया कि दौराला ब्लॉक में 13, सरधना ब्लॉक में दो, सररूरपुर ब्लॉक में दो, नगर पंचायत सरधना में दो व नगर पंचायत लावड़ में एक जोड़े ने विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। बुधवार को हाइवे स्थित रालोद के जिलाध्यक्ष राहुल देव व दौराला ब्लॉक प्रमुख के नारायण फार्म हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके लिए फार्म हाउस नि:शुल्क दिया गया। उन्होंने बताया कि 20 जोड़ों में 12 हिंदू और आठ मुस्लिम जोड़े थे। हिंदू जोड़ों का विवाह पंडित दिनेश शास्त्री समेत छह पंडितों ने कराया। मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलाना इफ्तेखार अहमद व मौलाना मुजाहिद ने कराया। अख्तयारपुर के पूर्व प्रधान यजदीप सिंह ने सभी जोड़ों को उपहार में घड़ी प्रदान की। जिला समाज कल्याण अधिकारी मुश्ताक अहमद, एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय, बीडीओ सरधना सुनित भाटी, उपेंद्र प्रधान, संजय पनवाड़ी, शबीला बेगम, पदमेंद्र सिंह चेयरमैन, मानसी आदि मौजूद रहे।